फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदे पर खुलेगी अक्षरधाम हमले की पल पल की कहानी, 18 साल बाद दिखेगी आतंक की असली तस्वीर

Fri, 25 Sep 2020 12:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
'स्टेट ऑफ सीज- अक्षरधाम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

अभिनेता कुणाल खेमू की चर्चित वेब सीरीज 'अभय' के दूसरे सीजन का निर्देशन करने के बाद केन घोष को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज- 26/11' को निर्माताओं ने इसे एक फ्रेंचाइजी का रूप देने का फैसला किया है और इसकी अगली कड़ी को निर्देशित करने का मौका केन घोष को मिला है।

विज्ञापन


'स्टेट ऑफ सीज' का पहला सीजन 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानि एनएसजी कमांडो की कार्रवाई पर आधारित है। जबकि, निर्माताओं ने इसकी अगली किस्त की कहानी को 24 सितंबर 2002 को गुजरात के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले पर आधारित बताया है।

'स्टेट ऑफ सीज' फ्रेंचाइजी में यह एक ओरिजिनल फिल्म होगी जिसका नाम होगा 'स्टेट ऑफ सीज- अक्षरधाम'। वर्ष 2002 में हुए इस आतंकी हमले में अक्षरधाम मंदिर में मौजूद लगभग 30 लोगों ने अपनी जान गवाई थी और 80 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए थे। यहां भी एनएसजी कमांडोज ने ही कमान संभाली और अंत में आतंकियों को मार गिराया था। इस ओरिजिनल फिल्म को इस फ्रेंचाइजी की पहली सीरीज की रचना करने वाले अभिमन्यु सिंह अपने प्रोडक्शन हाउस कॉन्टिलो पिक्चर्स के बैनर तले ही इसका निर्माण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्टेट ऑफ सीज- अक्षरधाम' को निर्देशित करने की जिम्मेदारी मिलने पर केन घोष कहते हैं, 'स्टेट ऑफ सीज एक शानदार फ्रेंचाइजी है जिसकी फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। अक्षरधाम हमले के बारे में सभी जानते हैं लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी कि जब एनएसजी के सैनिकों ने इस हमले पर फतह हासिल की तो उन्हें किन किन चुनौतियों से जूझना पड़ा। यह ओरिजिनल फिल्म पीछे की उन सभी कहानियों का खुलासा करेगी।'

फिल्म की घटनाओं पर प्रमाणिक शोध के लिए निर्माताओं ने लेफ्टिनेंट रिटायर्ड कर्नल संदीप सेन का चुनाव किया है। वह मुंबई में हुए 26/11 हमले के दौरान एनएसजी के कमांडो रहे हैं। फिलहाल केन फिल्म के लिए कुछ काबिल कलाकारों की तलाश में हैं, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। केन ने डिजिटल दुनिया में कदम रखने से पहले 'इश्क विश्क', 'फिदा', 'चांस पे डांस' जैसी कुछ फिल्मों का भी निर्देशन किया है। एकता कपूर की हाल ही में सबसे ज्यादा चर्चा में रही वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स- अनसेंसर्ड' के छह एपिसोड भी केन के निर्देशन में बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें