अमेजन प्राइम की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'पंचायत' का दूसरा सीजन तय समय से दो दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स को यह फैसला सीरीज के दूसरी साइट्स पर लीक हो जाने की वजह से उठाना पड़ा। 'पंचायत 2' टेलीग्राम सहित कई प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी है, जिसके बाद ट्विटर पर लोग अमेजन प्राइम की खिंचाई कर रहे हैं। फैंस के लिए जहां यह एक गुड न्यूज है और वह अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस बार सीरीज की कहानी से खुश नहीं हैं। ऐसे में जीतू भैया की 'पंचायत 2' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है।