जयदीप अहलावत फिर आएंगे नजर
इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज
सीरीज को सुदीप शर्मा ने लिखा, क्रिएट और एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। यह आगामी सीजन 17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।
ये सितारे भी हैं शो में
इस सीजन में पुराने मुख्य कास्ट के सदस्य जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग वापसी कर रहे हैं। जबकि नए चेहरों के रूप में तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकिनूर और जाह्नु बारुआ अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ट्रेलर में हाथी राम चौधरी के सच की तलाश का रोमांचक दृश्य दिखाया गया है, जहां वह नागालैंड में अपराध और सत्य के बीच के पहलुओं से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कुछ ऐसी होगी कहानी
कहानी हाथी राम और उनके साथी इमरान अंसारी की है, जो एक प्रवासी श्रमिक के लापता होने के पीछे के राज से पर्दा उठाने की कोशिश में हैं। ट्रेलर के अनुसार इस बार हाथी राम को न केवल बाहरी साजिशों से लड़ना है, बल्कि अपने अंदर के राक्षस का भी सामना करना है।