फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK Plus OTT: एक्टिंग के बाद अब ओटीटी पर होगा शाहरुख खान का जलवा, अपना प्लेटफॉर्म करेंगे लॉन्च

Tue, 15 Mar 2022 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन

अपनी एक्टिंग और रोमांटिक छवि से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले शाहरुख खान को आज पूरा बॉलीवुड किंग खान के नाम से जानता है। पूरी दुनिया इस समय ओटीटी का रुख कर रही है, हर अभिनेता-अभिनेत्री अपनी एक्टिंग स्किल्स ओटीटी पर दिखा रहे हैं। ऐसे में शाहरुख ने भी अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने का मन बना लिया है। अभिनेता ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।   

विज्ञापन

 

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को चौंकाया
अभिनेता शाहरुख खान ने मंगलवार को अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' लॉन्च करने की घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर कर दी है। इस घोषणा को करते हुए शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में।' इस ट्वीट में शाहरुख का थम्जअप करते हुए एक फोटो लगा है, जिसपर उनके ओटीटी प्लेफॉर्म का नाम भी लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बता दिया है कि यह जल्द ही सब लोगों के बीच होगा। 
 

 

शाहरुख खान का पठान लुक - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने किया कुछ ऐसे रिएक्ट
शाहरुख की एक्टिंग से लोग हमेशा ही प्रभावित रहते हैं और लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी किसी भी बॉलीवुड स्टार से कई ज्यादा है। रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख का ये कदम अब उन्हें उनके फैंस के दिलों के और करीब ले जाएगा। उनकी इस अनाउंसमेंट से उनके फैंस काफी खुश हैं और इसके लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन

पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान में आएंगे नजर
शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। उनके बाद से ही एक्टर के फैंस उन्हें बिग स्क्रीन्स पर देखने को तरस रहे हैं। वह अब फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे, इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले 'पठान' से शाहरुख का फर्स्ट लुक सामने आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें