फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के साथ इस देसी ओटीटी की निकली लॉटरी, एकदम से बढ़े यूजर्स

Tue, 31 Mar 2020 06:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Ott Platforms - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी5 के दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग इस समय घर में हैं इस वजह से इन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की तलाश कर रहे हैं। नई वेब सीरीज और फिल्में भी तेजी से दस्तक दे रही हैं। विशेषज्ञों का भी कहना है कि मूल रूप से बनाए गए प्रोजेक्ट और नए शीर्षकों को इन प्लेटफॉर्म पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है।

विज्ञापन


फिक्की की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रीमियम और मूल सामग्री ओटीटी पर दर्शकों का सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करते हैं। ये प्लेटफॉर्म नई सामग्री, नई सेवाओं और बेहतर अनुभवों को प्राप्त करने या विकसित करने में भारी निवेश कर रहे हैं। वहीं बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने में जी5, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के इस्तेमाल में तेजी आई है। वहीं दूसरी तरफ हॉटस्टार के साथ ऐसा नहीं है। दरअसल लोग हॉटस्टार का ज्यादातर इस्तेमाल खेल से जुड़े इवेंट्स देखने के लिए करते हैं और पूरी दुनिया में इस तरह के सभी इवेंट्स बंद हैं।

मौजूदा हालात को देखते हुए हॉटस्टार ने डिज्नी प्लस ब्रांड के तहत डिज्नी के प्रीमियम पोर्टफोलियो का लॉन्च भी टाल दिया था। यह लॉन्च 29 मार्च को आईपीएल के साथ होने वाला था। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों पारिवारिक कंटेट की मांग बढ़ गई है। इसके तहत यह वक्त डिज्नी प्लस के लॉन्च के लिए बेहतरीन है। आईपीएल के रद्द होने से हॉटस्टार को काफी नुकसान हुआ है। प्रत्येक वर्ष यह हॉटस्टार को बहुत फायदा पहुंचाता है और देखने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है। पिछले साल आईपीएल के फाइनल के दिन हॉटस्टार पर करीब 2 करोड़ लोगों की सक्रियता दर्ज की गई थी। वहीं पूरे सीजन में देखने वालों की संख्या 30 करोड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें