इस वजह से सीधे ओटीटी पर नहीं हुई रिलीज
मोहनलाल अभिनीत फिल्म को शुरू में ओटीटी रिलीज के लिए रखा गया था। लेकिन, बाद में केरल सरकार के हस्तक्षेप पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, वह भी काफी देरी के बाद। मरक्कर को पिछले साल मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे स्थगित करना पड़ा और आखिरकार इसे 2 दिसंबर को दुनिया भर में 4,100 स्क्रीन पर रिलीज किया गया।
बनी सबसे महंगी मलयालम फिल्म
इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी, कल्याणी प्रियदर्शन, प्रणव मोहनलाल, अशोक सेलवन, प्रभु, मंजू वारियर, कीर्ति सुरेश, मुकेश, सिद्दीकी और नेदुमुदी वेणु आदि भी हैं। मराक्कर: अरब सागर का शेर को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी मलयालम फिल्म बन गई है।