'मिर्जापुर' के कालीन भैया हो या गुड्डू पंडित, इस सीरीज के हर किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। रिवेंज और क्राइम ड्रामा पर आधारित इस वेब सीरीज के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं और अब दर्शक बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन क्लिफहैंगर पर खत्म हुआ, जिसने फैंस को कहानी के बीच में ही छोड़ दिया और उन्हें सोचने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, अब तीसरे सीजन की कहानी जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।