फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: लॉकअप से बाहर हुईं बबीता फोगाट, कम वोट्स की वजह से कंगना के शो से हुईं एलिमिनेट

Mon, 21 Mar 2022 09:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lock Upp: Babita Phogat - फोटो : Instagram
विज्ञापन

रेसलर बबीता फोगाट (Babita Fogat) रियलिटी शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) से बाहर हो गई हैं। करणवीर और बबीता दोनों इस हफ्ते ‘बॉटम टू’ में थे लेकिन घरवालों ने दोनों के बीच करणवीर को चुना और इस तरह बबीता कंगना रणौत के शो से बाहर हो गईं। कंगना ने उन्हें कहा कि शो के अंदर उनकी इन्वॉल्मेंट पिछले कुछ दिनों में कम हो गई है और इस वजह से वह अपने दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पाईं।

विज्ञापन


इमोशनल हुईं बबीता फोगाट
कंगना ने घरवालों की वोटिंग से हिसाब से जब बबीता का नाम लिया तो वह शो से जाते-जाते इमोशनल हो गईं। कंगना ने उनसे कहा कि फिजिकली वह दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहीं लेकिन इमोशनल और मेन्टल लेवल पर वो दर्शकों से जुड़ नहीं पाईं। कंगना ने यह भी कहा कि हो सकता है वे इस माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही हैं।

विज्ञापन

चेतन हंसराज - फोटो : सोशल मीडिया
बबीता फोगाट के एलिमिनेट होने पर बाकी कंटेस्टेंट्स काफी दुखी नजर आए। बबीता फोगाट से पहले शो के चॉकलेटी कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शर्मा भी कंगना की जेल से बाहर हो गए थे। शो में अंजलि को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और इसलिए उनके पास स्पेशल पावर थी, जिससे वह किसी एक कंटेस्टेंट को सेव कर सकती थीं। अंजलि ने पूनम पांडे को सेव किया। वहीं रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कंगना रणौत और पायल रोहतगी में जमकर बहस भी हुई।

चेतन हंसराज की शो में हुई एंट्री
एक ओर जहां लॉकअप से बबीता फोगाट बाहर हो गईं, तो वहीं टीवी एक्टर चेतन हंसराज की शो में एंट्री हुई। चेतन जेल के अन्य कैदियों के साथ गेम खेलते नजर आएंगे। चेतन को पर्दे पर उनके मजबूत खलनायकों के किरदारों के लिए जाना जाता है। ऐसे में शो के सबसे विवादास्पद हस्तियों के साथ उनका जेल में होना निश्चित रूप से इस शो को एक और स्तर पर ले जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें