फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhay 3 Trailer: क्राइम का खात्मा करने वापस आ रहा है एसीपी अभय, जानिए कब और कहां रिलीज होगी सीरीज

Wed, 16 Mar 2022 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभय 3 - फोटो : social media
विज्ञापन

अगर आप क्राइम सीरीज के दीवाने हैं और पिछले कुछ समय से इसी जॉनर की सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। कुणाल खेमू की क्राइम सीरीज अभय का तीसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिलकुल तैयार है और मेकर्स ने इस सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह इस सीरीज का अब तक का सबसे डार्क, खतरनाक और बोल्ड सीजन होगा। 

विज्ञापन

इस सीजन में भी कुणाल खेमू पहले की तरह ही एक एसीपी की भूमिका में होंगे, जो उत्तर प्रदेश में क्राइम का खात्मा करने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज के पिछले दो सीजनों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। 

अभय 2 - फोटो : Social Media
कुणाल ने शेयर किया ट्रेलर 
कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर साझा किया। इसकी शुरुआत एक वॉयसओवर के साथ होती है, जिसमें हमें कुणाल की आवाज में सुनने को मिलता है कि अब मानव जाति को सभी बुराइयों से मुक्त कराने का समय आ गया है। इसमें फिर कुणाल को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाते हुए और खतरों से लड़ते हुए दिखाया गया है। लेकिन क्या बुराई से लड़ते-लड़ते वो मौत से अपनी ये जंग जीत पाएगा? 
 

 

अभय 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यहां और इस दिन होगा रिलीज
अभय का यह तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' पर 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। यह कुल तीन भाषाओं में स्ट्रीम किया जा सकेगा, जिनमें हिंदी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। इस सीजन में अभय नई-नई चुनौतियों का सामना करने वाला है। 


 
विज्ञापन

कुणाल खेमू - फोटो : अमर उजाला मुंबई
ये है स्टार कास्ट 
अभय का यह तीसरा सीजन केन घोष द्वारा निर्देशित है, जिसमें कुणाल खेमू, आशा नेगी,  निधि सिंह, विजय राज, राहुल देव, विद्या मालवड़े, तनुज विरवानी और दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें