सार
Korean Series Sirens Kiss: कोरियन सीरीज को लेकर भारत में भी अच्छा-खास क्रेज देखा जाता है। जल्द ही ‘स्क्विड गेम’ सीरीज एक्टर वी हाजुन एक नई कोरियन सीरीज ‘साइरंस किस’ में नजर आएंगे। जानिए, यह सीरीज कब और कहां देखने को मिलेगी।
इन दिनों भारतीय दर्शक कोरियन सीरीज को बड़ी संख्या में देख रहे हैं। ऐसे में कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कोरियन सीरीज स्ट्रीम होती है। जल्द ही एक सीरीज ‘साइरंस किस’ भी दर्शक देख पाएंगे। जानिए, कौन से स्ट्रीमिंग प्लेटफाॅर्म पर यह सीरीज आएगी। इसमें वी हाजुन के अलावा और कौन होगा?
ये एक्टर्स आएंगे सीरीज में नजर
‘साइरंस किस’ सीरीज में ‘कॉन्फिडेंस क्वीन’ फेम की पार्क मिनयंग और ‘स्क्विड गेम’ स्टार वी हाजुन नजर आएंगे। सीरीज में जुनून, धोखे की कहानी होगी। यह एक राेमांटिक, थ्रिलर सीरीज है। वी हाजुन ने इस सीरीज में एक इंश्योरेंस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन यूनिट के तेज-तर्रार इंवेस्टिगेटर का रोल किया है। जो इंश्योरेंस फ्राड की जांच करता है। एक जांच के दौरान उसे एक लड़की पर शक होता है। इस लड़की का रोल पार्क मिनयंग ने किया है।
चर्चित डायरेक्टर ने बनाई है सीरीज
सीरीज ‘साइरंस किस’ का निर्देशन किम चेओलग्यू ने किया है। वह अब तक कई चर्चित सीरीज बना चुके हैं, जिसमें फ्लावर ऑफ एविल, सेलिब्रिटी, शिकागो टाइपराइटर और मदर जैसी सीरीज शामिल है। इस बार वह रोमांस के अलावा थ्रिलर जॉनर में भी अपना हुनर दिखाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें: सुनील शेट्टी लेकर आ रहे ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’, जानें कब और कहां देख सकेंगे यह रियलिटी शो
इस सीरीज को यहां देख पाएंगे
मंगलवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने घोषणा की कि कोरियन सीरीज ‘साइरंस किस’ जल्द ही स्ट्रीम होगी। यह 2 मार्च को इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी। ‘साइरंस किस’ दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर हर हफ्ते स्ट्रीम होगी।