फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janaawar X Review: सीरीज ‘जानवर’ के थ्रिलर-सस्पेंस ने चौंकाया, ट्विस्ट देखकर यूजर्स का चकरा गया सिर

Sat, 27 Sep 2025 09:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Web Series Janaawar: हाल ही में वेब सीरीज ‘जानवर’ रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर सीरीज की काफी चर्चा है। इसके सस्पेंस, थ्रिलर और ट्विस्ट ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। जानिए, यूजर्स ने ट्विटर पर इस सीरीज को लेकर कैसा रिव्यू दिया है। 
विज्ञापन
सीरीज 'जानवर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज ‘जानवर’ शुरू होती है तो एक सामान्य पुलिस ड्रामा लगती है, जिसमें एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व किया जा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह सीरीज चौंकाने लगती है। सीरीज देखने के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर इसे लेकर रिव्यू शेयर किए हैं। जानिए, क्यों खास लगी यह सीरीज सोशल मीडिया यूजर्स को। 

विज्ञापन


उम्मीद से ज्यादा है सीरीज ‘जानवर’
सीरीज ‘जानवर’ को लेकर एक यूजर लिखता है, ‘यह सीरीज शुरुआत आम पुलिस ड्रामा नजर आती है। लेकिन आखिर मोड़ पर एक गहरा सबक दे जाती है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इस सीरीज ने मुझे वाकई हैरान कर दिया। अपराध, जातिगत मुद्दे और पौराणिक कथाओं को एक साथ बड़ी सहजता से बुना गया है। हर मोड़ पर सीरीज हमें सोचने के लिए मजबूर करती है।’  
 


   
ये खबर भी पढ़ें: Search The Naina Murder Case Trailer: कोंकणा स्टारर ‘सर्च’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री संग दिखा झूठ का जाल

विज्ञापन

एक्टिंग से इंप्रेस दिखे यूजर्स 
सीरीज में पुलिस ऑफिसर हेमंत कुमार का रोल भुवन अरोड़ा ने किया है। अभिनेता की एक्टिंग से यूजर्स इंप्रेस नजर आए। एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया ‘मैंने अभी-अभी जनावर सीरीज खत्म की है। यह कोई सामान्य थ्रिलर नहीं है। अपराध, जातिगत राजनीति और पौराणिक कथाएं, सबका मिक्स है। पुलिस ऑफिसर हेमंत कुमार से जुड़ाव महसूस होता है। सीरीज का ट्विस्ट पूरी तरह से बांधे रखता है। और क्लाइमैक्स के बारे में अभी भी सोच रहा हूं।’  एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘सीरीज कुछ हिस्सों में लड़खड़ा जाती है। लेकिन भुवन अरोड़ा ने इस क्राइम-थ्रिलर को अपने अभिनय के साथ आगे बढ़ाया है।’ 
 

 
 

 


ये कलाकार भी हैं सीरीज का हिस्सा 
सीरीज ‘जानवर’ में भुवन अरोड़ा के अलावा भगवान तिवारी और अतुल काले जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आए हैं। यह सीरीज जी5 पर रिलीज हुई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें