सूबेदार
अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'सूबेदार' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। आप वीकएंड पर इसे देख सकते हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी हैं। 5 मार्च 2026 को यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।
'हैलो बच्चों' सीरीज में विनीत कुमार सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@vineet_ksofficial
हैलो बच्चों
विनीत कुमार सिंह अभिनीत सीरीज 'हैलो बच्चों' आज 06 मार्च को ओटीटी पर आ चुकी है। यह वेब सीरीज फिजिक्सवाला अलख पांडे की जिंदगी पर आधारित है। 'हैलो बच्चों' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसमें विक्रम कोचर, गिरजा ओक गोडबोले, नमन जैन, सोनू कुमार यादव, अंशुल डोगरा और सतेंद्र सोनी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
जब खुली किताब
पंकज कपूर और डिंपल कपाडिया अभिनीत फिल्म 'जब खुली किताब' भी आज शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। यह जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान सौरभ शुक्ला ने संभाली है। फिल्म 'जब खुली किताब' गोपाल और अनुसूया की कहानी है, जिनकी दशकों पुरानी शादी एक अचानक हुए खुलासे से हिल जाती है। जैसे-जैसे लंबे समय से छिपी सच्चाई सामने आती है, उनका परिवार भावनाओं के भंवर में फंस जाता है।
गांधी टॉक्स
विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी अभिनती फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ भी ओटीटी पर देखने के लिए अब उपलब्ध है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब आज 6 मार्च 2026 से यह जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।
विक्रम ऑन ड्यूटी
इस वीकएंड पर आप तेलुगु क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'विक्रम ऑन ड्यूटी' का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह शो एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर पर आधारित है, जो अपनी कड़ी मेहनत से मुश्किल केस और हाई-स्टेक इन्वेस्टिगेशन को सुलझाने के लिए जाना जाता है। आज शुक्रवार 6 मार्च से यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
'लालो- कृष्ण सदा सहायते'
- फोटो : सोशल मीडिया
'लालो- कृष्ण सदा सहायते'
इस वीकएंड पर आप 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' भी ओटीटी पर देख सकते हैं। यह गुजराती स्पिरिचुअल ड्रामा है, जो 06 मार्च 2026 से सोनी लिव पर उपलब्ध है।