ये कलाकार आएंगे नजर
टीवीएफ द्वारा निर्मित और दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन में नवीन कस्तुरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सन्नी हिंदुजा, नमिता दुबे और टेंगम सेलिन अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। वहीं जतिन गोस्वामी की इस सीजन में नई एंट्री हुई है।
यह खबर भी पढ़ेंः Holi Songs: ‘रंग बरसे’ से लेकर ‘बलम पिचकारी’ तक, इन गानों के बिना फीका है होली का रंग; यहां देखें पूरी लिस्ट
2021 में हुई थी ‘एस्पिरेंट्स’ की शुरुआत
‘एस्पिरेंट्स’ की शुरुआत साल 2021 में हुई थी। इसका पहला सीजन साल 2021 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसके बाद साल 2023 में टीवीएफ की इस लोकप्रिय सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था। इन दोनों ही सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ये सफल रहे थे। अब लगभग तीन साल बाद मेकर्स ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीजन को लेकर आ रहे हैं।