अमेजन ऑन लाइन शॉपिंग पोर्टल से वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं के चलते लगातार मात खा रहे फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर एमएक्स प्लेयर के उपलब्ध होने की सुगबुगाहट के बीच खबर ये भी है कि खुद फ्लिपकार्ट के संस्थापकों पर ही एक वेबसीरीज बनने जा रही है। ये सीरीज मिहिर दलाल की लिखी किताब 'बिग बिलियन स्टार्टअप- द अनटोल्ड फ्लिपकार्ट स्टोरी' पर आधारित होगी।
सचिन और बिन्नी बंसल की निजी जिंदगी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। सचिन और बिन्नी दोनों ही आईआईटी ग्रैजुएट हैं और बेंगलुरु में रहते हुए इन्हें एक ऑनलाइन कंपनी खोलने का विचार आया। उन्होंने इंटरनेट पर एक वेबसाइट फ्लिपकार्ट की शुरुआत की और यह छोटा सा विचार धीरे-धीरे एक बड़े व्यापार में तब्दील हो गया। इस पूरी कहानी को लेखक मिहिर दलाल ने अपनी किताब 'बिग बिलियन स्टार्टअप- द अनटोल्ड फ्लिपकार्ट स्टोरी' में लिखा।