फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में एकता कपूर को आई अपने इस शो की याद, किया तीसरा सीजन लॉन्च करने का एलान

Tue, 12 May 2020 02:20 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • 'कहने को हमसफर हैं' को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
  • नए सीजन में इन तीनों के अलावा कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
कहने को हमसफर हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और जी5 के शो 'कहने को हमसफर हैं' को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसलिए, निर्माताओं ने दो सीजन लोकप्रिय होने के बाद इसके तीसरे सीजन की भी घोषणा कर दी है। टीवी की सबसे बड़ी निर्माता एकता कपूर के इस रोमांटिक ड्रामा शो में रोनित रॉय, मोना सिंह और गुरदीप कोहली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। नए सीजन में इन तीनों के अलावा कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे जिसमें धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' से प्रसिद्धि पा चुकी अभिनेत्री अंजुम फकीह भी शामिल हैं।

विज्ञापन


खबरों की मानें तो एकता कपूर को अपने शो 'बारिश' के दूसरे सीजन को लॉन्च करने के बाद इस शो के तीसरे सीजन को भी लॉन्च करना जरूरी लगा। इस वक्त देश भर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू है और सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग पर रोक लगी हुई है। अपने प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की गिनती बरकरार रखने के लिए निर्माता एकता कपूर को अपने इस शो का तीसरा सीजन 6 जून से ही लॉन्च करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

कहने को हमसफर हैं - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस शो के दूसरे सीजन को बहुत ही रचनात्मक मोड पर खत्म किया गया है। शो का मुख्य किरदार रोहित अनन्या को धोखा दे देता है और वह अपनी पूर्व पत्नी पूनम के पास चला जाता है। अनन्या भी रोहित को उसके भले के लिए छोड़ देती है। इस शो के तीसरे सीजन की शुरुआत भी तीन साल बाद से होगी, तब तक ये तीनों किरदार अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके होंगे। खबरों के मुताबिक रोहित बहुत ही बेपरवाह आदमी बन जाता है और वह पैसे और उम्र की परवाह ना करते हुए कई जवान लड़कियों के साथ संबंध रखना शुरू कर देता है।

पढ़ें: लॉकडाउन के बाद सिनेमा: यूडली फिल्म्स ने निकाला ये हल, इतने दिन पहले होगी कलाकारों की रिपोर्टिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें