फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thukra Ke Mera Pyaar Trailer out: प्यार और नफरत की कहानी 'ठुकरा के मेरा प्यार', वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज

Thu, 14 Nov 2024 05:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज दर्शकों का फिल्मों से जैसा ही मनोरंजन करती हैं। जल्द ही एक नई वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दर्शकों को रोमांचित करने आ रही है। 'ठुकरा के मेरा प्यार' नाम की इस सीरीज में प्यार और नफरत की कहानी कही जाएगी। 
विज्ञापन
वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' - फोटो : इंस्टाग्राम-@bashu_sanchita
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक कई वेब सीरीज आई हैं, जिनमें अलग-अलग किस्म की प्रेम कहानी दिखाई गईं। जल्द ही एक और प्रेम कहानी जिसमें नफरत भी शामिल है, दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस वेब सीरीज का प्रीमियर 22 नवंबर 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। 

विज्ञापन

छोटे शहर की प्रेम कहानी 
ट्रेलर की शुरुआत में छोटे शहर की एक प्रेम कहानी की झलक मिलती है। जिसमें लड़की ही लड़के को पसंद करती हुई नजर आती है और उससे अपने प्यार का इजहार करती है। लड़का सामान्य घर से है, तो वह लड़की के प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता। लड़की उसका पीछा नहीं छोड़ती और बार-बार प्रेम स्वीकार करने को कहती है। अचानक इस प्रेम कहानी की खबर लड़की के घरवालों को लगती है, जो कि शहर के बड़े और ताकतवर लोग हैं। लड़के को लड़की के परिवार वालों के सामने खड़ा किया जाता है, तो लड़की कोई भी रिश्ता होने से इंकार कर देती है और कहती है यही मेरे पीछे पड़ा था। लड़की का इंकार और धोखा लड़के को तोड़ देता है। साथ ही लड़की के घरवाले उसके परिवार और उसे भी नुकसान पहुंचाते हैं। 

धोखे के कारण प्यार नफरत में बदला 
ट्रेलर में कहानी कुछ साल आगे जाती है और लड़का एक ऑफिसर बनकर लौटता है। वह अब लड़की से प्यार में मिले धोखे का बदला लेना चाहता है। ऐसा करता भी है। ट्रेलर में लड़के का एक संवाद है- 'मेरी खुशियों की राख पर उसने अपना कल बसाया है, अब वो भी देखेगी, उसका कल फिर लौट के आया है।' साथ ही इस शो की एक टैगलाइन भी है, 'जितनी शिद्दत प्यार में थी, उतनी ही नफरत इंतकाम में होगी।'  
विज्ञापन

संचिता बसु-धवल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhavalthakur85, @bashu_sanchita
संचिता बसु-धवल ठाकुर अहम भूमिका में 
इस सीरियल में जो प्रेम कहानी दिखाई गई है उसके मुख्य किरदार संचिता बसु और धवल ठाकुर ने निभाए हैं। साथ ही कपिल कानपुरिया भी अहम भूमिका में हैं। इनके अलावा भी कई सह कलाकार इस वेब सीरीज में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें