फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime 3: फिर धाक जमाने आ रहीं DCP वर्तिका चतुर्वेदी, तीसरे सीजन में इस अभिनेत्री के जुड़ने की भी खबर

Sat, 01 Feb 2025 06:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Crime Season 3 Announced: चर्चित वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे सीजन का एलान हो चुका है। इसकी रिलीज डेट पर शेफाली शाह ने अपडेट शेयर किया है।
विज्ञापन
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड विजेता इस सीरीज के पिछले दो सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए। इसमें डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में शेफाली शाह ने अपराध की गुत्थियां काफी सूझ-बूझ से सुलझाईं। अब इसका तीसरा सीजन आ रहा है। इस पर शेफाली शाह ने अपेडट दिया है। 

विज्ञापन

शेफाली ने किया तारीख का जिक्र
शेफाली शाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'लाइट्स, कैमरा, टुडम - जो आने वाला है उसके लिए आप तैयार नहीं हैं। जानिए 03 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर क्या आ रहा है, जी हां दिल्ली क्राइम सीजन 3'।     

हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram/ Huma Qureshi
हुमा कुरैशी के जुड़ने की खबर
शो के पिछले दो सीजन में वर्तिका चतुर्वेदी यानी शेफाली 'दिल्ली क्राइम' में अपराध की गुत्थियां सुलझाती नजर आईं। अब इसके तीसरे भाग में हुमा कुरैशी के नजर आने की खबर है। मार्च 2019 में रिलीज हुए सीरीज के पहले सीजन में निर्भया कांड की कहानी दिखाई गई थी। फिर अगस्त 2022 में आए दूसरे सीजन में 'कच्छा-बनियान गैंग' की कहानी दिखाई गई। तीसरे सीजन की कहानी क्या है, अभी इससे परदा नहीं हटा है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Udit Narayan: श्रेया घोषाल-अलका याग्निक को भी सरेआम किस कर चुके हैं उदित नारायण, विवादों से रहा है पुराना नाता
विज्ञापन

यूजर्स ने जताई खुशी
बता दें कि दिल्ली क्राइम पहली ऐसी भारतीय वेब सीरीज है, जिसने अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार अपने नाम किया। इस क्राइम ड्रामा सीरीज का निर्देशन रिची मेहता ने किया है। फिलहाल तीसरे सीजन पर अपडेट आने के बाद दर्शक काफी खुश हैं। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर्स लिख रहे हैं, 'अरे वाह! तीसरा सीजन आ रहा है। बहुत खुशी हो रही है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या सच में ऐसा हो रहा है। इंतजार है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Hiten Tejwani: 'वो तो आसानी से एक करोड़ रुपये कमा सकते हैं', हितेन तेजवानी ने टीवी एक्टर्स के बारे में की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें