फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citadel Honey Bunny: सिटाडेल हनी बनी के प्रीमियर पर पहुंचे मशहूर सितारे, सामंथा ने दिखाया अदाओं का जलवा

Mon, 04 Nov 2024 11:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में मुंबई में सिटाडेल हनी बनी के प्रीमियर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कई मशहूर सितारों ने पहुंचकर ब्लू कार्पेट की शोभा बढ़ाई।
 
विज्ञापन
'सिटाडेल' - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइम वीडियो की सिटाडेल हनी बनी 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। राज और डीके के इस शो को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। सीरीज के ओटीटी पर दस्तक देने से पहले हाल ही में मुंबई में इस वेब सीरीज का एक शानदार प्रीमियर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शो के मुख्य कलाकार वरुण धवन और सामंथा के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी नजर आए।

विज्ञापन

TRP This Week: 'गुम है किसी के प्यार में' की गिरी रेटिंग, तो 'उड़ने की आशा' ने लगाई छलांग, जानिए टॉप 10 का हाल

काले सूट में हैंडसम लगे वरुण
इस शो में वरुण धवन ने मुख्य  भूमिका निभाई है। प्रीमियर पर वह ऑल ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। इस शो के अलावा वह जल्द बेबी जॉन नाम की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

सामंथा ने ब्लू कार्पेट पर दिखाया जलवा
इस वेब सीरीज में सामंथा मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली हैं। दक्षिण भारत में अभिनय की जादूगरी दिखाने के बाद वह हिंदी बेल्ट में भी अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के प्रीमियर पर वह ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन गाउन में नजर आईं। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

शाहिद का आकर्षक अंदाज
शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं। सिटाडेल के प्रीमियर के मौके पर वह भी नजर आए। इस कार्यक्रम में वह ऑल ब्लैक लुक में काफी आकर्षक लग रहे थे।

ऑफ-शोल्डर ड्रेस में शरवरी ने दिखाया जलवा
शरवरी वाघ ने प्रीमियर के लिए काले रंग का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। इस ड्रेस में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं।

अर्जुन ने भी की शिरकत
सिंघम अगेन में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अर्जुन कपूर ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैमरे के सामने उन्हें जमकर पोज देते हुए देखा गया।

विज्ञापन

लंबी दाढ़ी में दिखे आदित्य रॉय कपूर
शो की स्क्रीनिंग पर पहुंचे आदित्य रॉय कपूर अपनी लंबी दाढ़ी के साथ कैजुअल आउटफिट में नजर आए। अभिनेता द नाइट मैनेजर नाम की सीरीज में उनके अभिनय के लिए खूब पसंद किया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें