कहानी को रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश
कहानी में काला नाम का किरदार मुख्य भूमिका में है जो अपने पिता की मौत की सच्चाई जानने और उसका बदला लेने की कोशिश करता है। काला का सामना प्रताप देओल और गुरु देओल से होता है, क्योंकि वह अपने परिवार की इज्जत वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। कहानी में बढ़ते तनाव और चुनौतियों को रोचक अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है।
निर्देशक ने सीरीज को लेकर कही ये बात
ये सितारे भी हैं शो में मौजूद
इस सीरीज का निर्माण गीतांजलि मेहलवा चौहान, रोहित जुगराज और सुमीत दुबे ने किया है। इसमें परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, गिप्पी गरेवाल की विशेष उपस्थिति, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल और अकासा सिंह जैसे कलाकार हैं। इस शो में गिप्पी ग्रेवाल की विशेष भूमिका होगी। इसे अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।