फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamak- The Conclusion: पिता की मौत का बदला लेने लौट आया काला, 'चमक द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज

Mon, 10 Mar 2025 06:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chamak- The Conclusion: 'चमक- द कंक्लूजन का ट्रेलज रिलीज हो गया।  आइए जानते हैं कि इस वेब सीरीज को कब और कहां देखा जा सकेगा।
 
विज्ञापन
चमक द कन्क्लूजन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी लिव पर 'चमक: द कन्क्लूजन' नाम की वेब सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह सीरीज संगीत, रहस्य और बदले की कहानी पर आधारित है। इसका पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

Vada Chennai 2: फिल्म के सीक्वल को लेकर निर्माता वेत्रीमारन ने किया बड़ा खुलासा, बोले- जल्द शुरु होगी..

कहानी को रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश
कहानी में काला नाम का किरदार मुख्य भूमिका में है जो अपने पिता की मौत की सच्चाई जानने और उसका बदला लेने की कोशिश करता है। काला का सामना प्रताप देओल और गुरु देओल से होता है, क्योंकि वह अपने परिवार की इज्जत वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। कहानी में बढ़ते तनाव और चुनौतियों को रोचक अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है।

निर्देशक ने सीरीज को लेकर कही ये बात
सीरीज के निर्माता और निर्देशक रोहित जुगराज ने नए सीजन पर बात करते हुए कहा,"संगीत हमेशा चमक की आत्मा रहा है। दूसरे सीजन में यह काला की बदला लेने की यात्रा की धड़कन बन जाता है। हर धड़कन, गीत और लय उसके दर्द, क्रोध और दृढ़ संकल्प को बढ़ाती है। यह सीजन सिर्फ हिसाब बराबर करने के बारे में नहीं है। यह संगीत और शक्ति के जरिए न्याय पाने के बारे में है।" 
Laughter Chefs 2: भारती सिंह ने कह दिया कुछ ऐसा कि नाराज हो गए अभिषेक कुमार, ले लिया शो छोड़ने का फैसला
विज्ञापन

ये सितारे भी हैं शो में मौजूद
इस सीरीज का निर्माण गीतांजलि मेहलवा चौहान, रोहित जुगराज और सुमीत दुबे ने किया है। इसमें परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, गिप्पी गरेवाल की विशेष उपस्थिति, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विक्की) पाल और अकासा सिंह जैसे कलाकार हैं। इस शो में  गिप्पी ग्रेवाल की विशेष भूमिका होगी। इसे अप्रैल से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें