फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की फिल्म 'बुलबुल' की स्टाकास्ट से खास बातचीत, 24 जून को होगी रिलीज

Sun, 21 Jun 2020 12:53 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बुलबुल की स्टारकास्ट से बातचीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'बुलबुल' 24 जून को  नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। ट्रेलर में एक लड़की की कहानी दिखाई जाती है जिसकी शादी बचपन में कर दी गई थी। वहीं दूसरी ओर एक चुड़ैल का भी जिक्र आता है। फिल्म इन्हीं घटनाओं के इर्द गिर्द बुनी हुई मालूम पड़ती है। 'बुलबुल' की लेखक और निर्देशक अन्विता दत्त हैं, जो इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी, राहुल बोस, अविनाश तिवारी, परमब्रता चटर्जी और पाउली दास अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। अमर उजाला ने तृप्ति डिमरी, राहुल बोस और अन्विता दत्त से खास बातचीत की है। 
विज्ञापन


फिल्म के बारे में अन्विता बताती हैं कि 'बचपन में जब कोई लड़की तेज भागती है या जोर से चिल्लाती है तो उसे लोग ऐसे ही कह देते हैं 'ओह चुड़ैल'। इस तरह चुड़ैल की कहानी हमसे कोई बहुत दूर नहीं है। मुझे बचपन से दादी और नानी की सुनाई कहानियां पसंद रही हैं। जब पहली फिल्म लिखी तो ऐसी ही कहानी चुनी।'

तृप्ति डिमरी मूलत: उत्तराखंड की रहने वाली हैं। बाद में उनके दादा दिल्ली शिफ्ट हो गए। दिल्ली में पली बढ़ीं तृप्ति को बचपन से अभिनय का शौक था। 'बुलबुल' के बारे में तृप्ति बताती हैं कि 'पहली बार जब अन्विता ने मुझे कहानी सुनाई तभी मुझे बहुत अलग सी लगी थी। ये रोल करने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड थी क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर हमें कम मौका मिलता है जब अभिनय का इतना स्कोप हो। मुझे इस रोल से वो मिला।'
विज्ञापन



फिल्म में अपने रोल के बारे में राहुल बोस कहते हैं कि 'जब भी मैं निगेटिव किरदार करता हूं मैं ये नहीं सोचता कि ये किरदार निगेटिव है। वो एक किरदार है। ये आपके ऊपर है कि वो आपको क्या लगता है। यही काम का हिस्सा है।'
विज्ञापन


EXCLUSIVE: खेमेबाजी पर ये बोले चमन बहार के ‘बिल्लू’, पढ़िए आईआईटी इंजीनियर के हीरो बनने की दास्तां
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें