कब रिलीज हुए 'आश्रम' के सभी सीजन?
बता दें कि आश्रम (सीजन 1) 2020 में, आश्रम चैप्टर 2 (सीजन 2) 2020 में और आश्रम 3 (सीजन 3) 2022 में रिलीज हुईं। सभी सीजन के निर्देशक प्रकाश झा हैं।
क्या है कहानी?
'आश्रम' एक मशहूर हिंदी क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है। यह कहानी धर्म की आड़ में चलने वाले काले धंधों और ढोंगी बाबाओं के पाखंड को उजागर करती है। इसमें दिखाई गई घटनाएं इसे दिलचस्प बनाती हैं।