फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT launch: अगले साल की पहली तिमाही में आएगा महिलाओं पर केंद्रित ये देसी ओटीटी, अनुष्का के भाई कर्णेश ने उठाया बीड़ा

Tue, 01 Mar 2022 04:55 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने भाई कर्णेश के साथ मिलकर जल्द ही ओटीटी कारोबार का नया धमाका करने वाली हैं। दोनों की कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्ज जल्द ही अपना खुद का ओटीटी बाजार में उतारने वाली है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा भाई कर्णेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने भाई कर्णेश के साथ मिलकर जल्द ही ओटीटी कारोबार का नया धमाका करने वाली हैं। दोनों की कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्ज जल्द ही अपना खुद का ओटीटी बाजार में उतारने वाली है और खास बात ये है कि इस ओटीटी पर प्रसारित होने वाली सामग्री महिला विषयक कहानियों पर केंद्रित होगी। यही नहीं ओटीटी पर बनने वाली फिल्मों व सीरीज की कमान भी महिलाओं को ही देने का फैसला इसके संचालकों ने किया है।

विज्ञापन

 

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्लीन स्लेट फिल्म्स एक कंपनी के तौर पर हिंदी मनोरंजन जगत में काफी अरसे से सक्रिय रही है। कंपनी ने नेटफ्लिक्स की ओरीजनल फिल्म ‘बुलबुल’ बनाने के साथ साथ अमेजन प्राइम वीडियो के लिए ‘पाताल लोक’ जैसी चर्चित वेब सीरीज भी बनाई। इस वेब सीरीज को लेकर हुए विवादों के बाद कंपनी ने इसका दूसरा सीजन बनाने का ख्याल ही छोड़ दिया। कर्णेश और अनुष्का इसके पहले ‘एनएच 10’ और ‘परी’ जैसी फिल्में क्लीन स्लेट फिल्म्ज के बैनर तले बना चुके हैं।

कर्णेश ने खास तौर से जिस नए ओटीटी की परिकल्पना की है, वह काफी बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग अगले साल के लिए सोची गई है और इस पर फिल्मों के अलावा वेब सीरीज और डॉक्यू सीरीज भी प्रसारित होंगी। मंगलवार को जारी एक बयान में कर्णेश ने दावा किया कि ये ओटीटी ‘दुनिया का इकलौता महिलाओं पर केंद्रित सामग्री प्रसारित करने वाला प्लेटफॉर्म’ है। इस ओटीटी पर अंतर्राष्ट्रीय मनोरंजन सामग्री से लेकर देसी भाषाओं में बनी फिल्में दिखाने की भी योजना बताई जाती है।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कर्णेश इस ओटीटी के जरिये एक काम और करना चाहते हैं और वह है मनोरंजन सामग्री के निर्माण में पुरुषों का दबदबा कम करना। किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में कास्टिंग से लेकर स्क्रीनप्ले तक पर फैसला लेने के लिए इस ओटीटी ने महिलाओं पर ही भरोसा करने का फैसला किया है। साथ ही इस ओटीटी के लिए जो कहानियां चुनी जाएंगी, उनमें भी नायिका प्रधान कहानियों को ही तवज्जो देने पर खास जोर रहेगा।

ओटीटी को देखने वालों में 50 फीसदी आबादी महिलाओं की मानने वाले कर्णेश ये भी कहते हैं कि महिला प्रधान मनोरंजन सामग्री के बारे में सोचना ही अपने आप में हौसला बढ़ाने वाला और काफी उत्साहित करने वाला है। वह कहते हैं, ‘महिलाओं की कहानियां सिर्फ शोषण या रोमांस में पड़ने वाली कहानियां ही नहीं हैं। नायिका प्रधान कहानियों में बहुत कुछ है करने को और इसका विस्तार असीमित है।’सालाना फीस के मॉडल पर प्रस्तावित इस ओटीटी को अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। भारत में इसकी शुरुआत के बाद ओटीटी को ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और यूएई में भी लॉन्च करने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें