फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anubhav Bassi: स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव बस्सी को लेकर प्राइम वीडियो ने की घोषणा, कहा- 'बस कर बस्सी'

Sun, 29 Jan 2023 05:19 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्राइम वीडियो ने आज ही स्टैंड अप स्पेशल शो बस कर बस्सी को रिलीज करने की घोषणा की है। जिसमें भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को दिखाया जाएगा। यह शो 1 फरवरी से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Anubhav Singh Bassi - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर ली है। कॉमेडियन जल्द ही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाले हैं। वहीं, अनुभव बस्सी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल प्राइम वीडियो स्पेशल पर बस्सी का शो 'बस कर बस्सी' जल्द ही नजर आने वाला है। जिसको लेकर प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर साझा की जानकारी
अनुभव सिंह बस्सी अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। बस्सी को दिल्ली से लेकर पूरे भारत में उनकी कॉमेडी के लिए खूब प्यार मिला है। उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह अपनी रियल लाइफ से जुड़ी बातों को कॉमेडी के तौर पर पेश करते हैं। जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वहीं प्राइम वीडियो ने बस्सी के साथ एक शो बनाने का फैसला लिया है। इसी को लेकर प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। 

प्राइम वीडियो पर शुरू होगा शो बस कर बस्सी
दरअसल, प्राइम वीडियो ने आज ही स्टैंडअप स्पेशल शो 'बस कर बस्सी' को रिलीज करने की घोषणा की है। जिसमें भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को दिखाया जाएगा। बस्सी क्लासिक, मजाकिया अंदाज में नजर आएंगे। इस दौरान अनुभव बस्सी अपने जीवन के किस्से और कहानी के जरिए दर्शकों को अपने पुराने दिनों में ले जाते हुए नजर आएंगे। इस शो में उनको अपनी कॉमेडी के जरिए, फ्लैट मैट और दोस्तों के साथ जीवन के कई उतार चढ़ाव से निपटता हुआ दिखाया जाएगा।  
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें-Main Khiladi: 29 साल बाद एक बार फिर चलेगा 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने का जादू, टीजर में छाई अक्षय-इमरान की जोड़ी
विज्ञापन


अनुभव बस्सी ने शो को लेकर कही यह बात
शो को लेकर अनुभव बस्सी ने कहा कि यह मेरे दिल के बेहद करीब है। शो में दिखाई जाने वाली सभी चीजें मेरे लिए जरूरी हैं। इसके सभी एपिसोड मेरे जीवन को परिभाषित करने वाले हैं, जो वापस से मुझे मेरे पुराने जीवन को याद दिलाते हैं। मैं उन सभी के लिए शुक्रगुजार हूं जो मुझसे जुड़े हैं और जिसके कारण मैं अपने दर्शकों को हंसा पा रहा हूं। मैं प्राइम वीडियो पर 'बस कर बस्सी' को रिलीज करने और अपने शो को साझा करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। आपको बता दें कि कॉमेडी स्पेशल शो बस कर बस्सी 1 फरवरी 2023 से दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो के मेंबर के लिए उपलब्ध होगा। 


यह भी पढ़ें-Bigg Boss 16: टीना के जाते ही खुशी से नाचने लगे शालीन, तो शिव-स्टैन के साथ अर्चना-प्रियंका की हुई भयंकर लड़ाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें