को-एक्टर के साथ डांस करती हुई आकांक्षा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये खबर भी पढ़ें: नए शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने इस तरह शूट किए इंटीमेट सीन, बोलीं- हम कंफर्ट जोन में थे
आकांक्षा के सपोर्ट में आईं इंफ्लुएंसर
इस पूरे मामले पर चल रही चर्चाओं के बीच आकांक्षा ने इंफ्लुएंसर ‘जयंती अनस्क्रिप्टेड’ का एक वीडियो अपनी स्टोरी में री-शेयर किया। इस वीडियो में जयती ने कहा, ‘लोग अपने सारे काम-धंधे छोड़कर सिर्फ आकांक्षा पर ही ध्यान लगाए बैठे हैं। आखिर गौरव खन्ना की जीत अचानक आकांक्षा के लिए ‘प्रॉब्लम’ क्यों बन गई? आकांक्षा जो भी प्रोफेशनल काम करती हैं, लोग उसे जरूरत से ज्यादा जज करने लगते हैं।’
इंफ्लुएंसर ने आगे कहा, ‘जब गौरव सीरियल ‘अनुपमा’ में काम कर रहे थे और अपनी को-एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन कर रहे थे, तब किसी ने उनके रिश्ते या उनकी नीयत पर सवाल नहीं उठाया। लेकिन जब आकांक्षा सिर्फ अपना काम कर रही हैं, तो उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वो भी तो एक्टर ही हैं। इस बात को समझिए।’
आकांक्षा ने भी इस बात से सहमति जताते हुए वीडियो को री-शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘ये है सच्ची फेमिनिन एनर्जी।’
अपने रिश्ते पर क्या बोली थीं आकांक्षा?
सीरीज के प्रमोशन के दौरान रिश्तों और भरोसे पर बात करते हुए आकांक्षा ने खुलकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा, ‘शादी में वफादारी कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती बल्कि यह एक जिम्मेदारी है। शादीशुदा होकर धोखा न देना कोई उपलब्धि नहीं है, ये तो नॉर्मल बात होनी चाहिए।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा जल्द ही अपने नए शो ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ में नजर आएंगी। यह शो 12 फरवरी 2026 से शेमारू मी पर स्ट्रीम होगा।