फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandish Bandits 2: वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स 2 जल्द होगी रिलीज, ऋत्विक भौमिक के साथ शामिल होंगे नए कलाकार

Wed, 13 Nov 2024 12:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2020 में एक वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' रिलीज हुई थी, यह एक म्यूजिकल ड्रामा रही, जिसे काफी पसंद किया गया। जल्द ही वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स 2' भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हो जाएगी। इसमें एक बार फिर ऋत्विक भौमिक नजर आएंगे।
विज्ञापन
'बंदिश बैंडिट्स 2' - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज के जरिए अलग-अलग तरह की कहानी दर्शकों को देखने को मिलती है। चार साल पहले भी एक म्यूजिकल ड्रामा 'बंदिश बैंडिट्स' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज की कहानी काफी अलग रही। अब इसी सीरीज का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। इसमें पिछले सीरीज के ही अभिनेता ऋत्विक भौमिक नजर आएंगे। साथ ही कुछ नए कलाकार भी सीरीज में दिखाई देंगे। 

विज्ञापन

संगीत को आधार बनाकर नई कहानी होगी शुरू 
हाल ही में 'बंदिश बैंडिट्स 2' के प्रीमियर की तारीख की घोषणा की गई है। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर दिसंबर की 13 तारीख को दिखाई जाएगी। इसके निर्माताओं ने इस सीरीज का एक पोस्टर भी रिलीज किया है। इस सीरीज में दर्शकों को संगीत की एक सुरीली दुनिया और उससे जुड़ी बेहतरीन कहानी देखने को मिलेगी। इसमें दर्शकों को अलग कहानी के साथ भारतीय और रॉक संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा। 

'बंदिश बैंडिट्स 2' - फोटो : इंस्टाग्राम-@ritwikbhowmik
ऋत्विक भौमिक संग नए कलाकार भी होंगे शामिल
'बंदिश बैंडिट्स 2' में ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी तो होंगे ही, इनके अलावा कुछ नए कलाकार भी दर्शकों को नजर आएंगे। यह सीरीज अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित है। इस सीरीज में एक बार फिर शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकारों की वापसी भी होगी। नए कलाकारों में दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्सानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैय्यर शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछली कहानी भी रही शानदार
अगर 'बंदिश बैंडिट्स' की बात की जाए तो इसकी कहानी काफी अच्छी रही। इसकी कहानी में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और पॉप म्यूजिक की दो अलग दुनिया दिखाई गईं। इस सीरीज की कहानी बहुत गहराई से संगीत पर बात करती है, साथ ही दो अलग तरह के संगीत से जुड़े लोगों के बीच के वैचारिक टकराव को भी दिखाती है। 'बंदिश बैंडिट्स' में नसीरुद्दीन शाह भी नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें