फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ में ‘लता’ के किरदार से खुद को जुड़ा मानती हैं तान्या मानिकताला

Fri, 23 Oct 2020 07:19 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंकज शुक्ल, तान्या मानिकताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मीरा नायर की वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय में ईशान खट्टर, तब्बू, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा और तान्या मानिकताला सहित अन्य कलाकार अहम भूमिका में हैं। तान्या के किरदार का नाम लता है जिसमें एक अलग तेवर के साथ साथ सौम्यता देखने को मिलती है। अमर उजाला से बातचीत में तान्या ने कई सवालों के विस्तार से जवाब दिए।

विज्ञापन


ए सूटेबल ब्वॉय के अपने किरदार के बारे में तान्या ने बताया कि ‘लता का माइंडसेट जैसा है वो बहुत ही मॉडर्न है। उसकी परवरिश, सोचने का तरीका सबसे अलग है। उसमें सादगी है लेकिन वो जानती है कि वो क्या चाहती है। वो सबकी बात सुनती है लेकिन करती अपने दिल की है। लता के जैसी ही मैं भी हूं।‘

निर्देशक मीरा नायर के बारे में तान्या कहती हैं कि ‘द नेमसेक की लेखिका झुम्पा लाहिड़ी का काम मुझे बहुत पसंद है, जब मुझे पता चला कि कोई फिल्म बन रही है इस किताब पर, तो मैंने सोचा कि यह फिल्म मुझे देखनी ही है। मीरा नायर के साथ वहीं से रिश्ता शुरू हुआ।‘

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ईशान खट्टर के साथ काम करने को लेकर तान्या कहती हैं, ‘ईशान में एक नटखटपन है। उसके चेहरे पर हमेशा एक शरारती मुस्कान रहेगी। एक भोलापन भी है और शरारत भी, उसमें दोनों का बैलेंस है।‘

समाज में महिलाओं की स्थिति के बारे में तान्या ने कहा, ‘निजी तौर पर हम आगे बढ़े हैं लेकिन एक समाज के तौर पर हम उतने आगे नहीं बढ़ पाएं। लोगों को खुद भी सोचना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। बहुत से ताकतवर लोग भी ऐसे बयान दे देते हैं कि “शायद उस लड़की की गलती थी” अगर आप उस नजरिए से देखें तो कहां हैं हम। सोशल मीडिया पर टॉक्सिक (जहरनुमा) माहौल है। किसी को नीचा दिखाकर हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। हमें इस पर काफी काम करने की जरूरत है।‘

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें