प्रोमो में नजर आए दिग्गज भारतीय सितारे
प्रथम वेव्स समिट का आयोजन मुंबई में 1 से 4 मई तक जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। अब से सालाना इस समिट का आयोजन मुंबई में हुआ करेगा। इस समिट को सरकार का सहयोग है और सूचना और प्रसारण मंत्रालय इसका आयोजन कर रहा है। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, शाहरुख खान और आमिर खान सहित कई दिग्गज भारतीय कलाकार इसमें शामिल होंगे। इसका प्रोमो सामने आया है, जिसमें ये सभी सितारे समिट की जानकारी देते नजर आ रहे हैं।
भारत को मीडिया और मनोरंजन केंद्र बनाने की पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अग्रणी भूमिका वाली इस वेव्स समिट के जरिए भारत को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करने की आधारशिला रखी जाएगी।विश्व के सबसे प्रखर क्रिएटिव माइंड्स, नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, प्रौद्योगिकी दिग्गज, स्टार्टअप और निवेशक 1 से 4 मई तक मुंबई में मीडिया और मनोरंजन के संगम वेव्स में जुटेंगे।
यह खबर भी पढ़ें:
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने की मां की तारीफ, Yours Truly में सोनी राजदान के अभिनय पर लिखा भावुक नोट