फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aavan Jaavan Song Out: ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज, कियारा-ऋतिक का दिखा रोमांटिक अंदाज

Thu, 31 Jul 2025 12:04 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Song Aavan Jaavan Song Released: आज गुरुवार को आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ के मेकर्स ने कियारा आडवाणी को जन्मदिन का तोहफा देते हुए फिल्म का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन
वॉर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' का पहला गाना 'आवां जावां' रिलीज कर दिया गया है। गाने में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की आवाज में गाया गया ये गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन


कियारा-ऋतिक की केमिस्ट्री ने बिखेरा जलवा
'वॉर 2' का गाना 'आवां जावां' रिलीज हो चुका है। इस गानें में कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की केमिस्ट्री को बहुत ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। गाने में देखा जा सकता है कि दोनों एक्टर्स इस पल को काफी एंजाय कर रहे हैं। इसके साथ ही गाने में एक्ट्रेस का बिकिनी अवतार भी देखा जा सकता है। कियारा-ऋतिक का रोमांटिक अंदाज युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। 


अरिजीत सिंह की आवाज ने किया जादू
'आवां जावां' सॉन्ग की बात करें, तो इसे अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है। वहीं इसमें म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, जिसे YRF स्टूडियो का सहयोग प्राप्त है। अरिजीत की आवाज लोगों को दीवाना कर रही है। कियारा आडवाणी ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट करके गाने को काफी खूबसूरत बता रहे हैं। इसके अलावा फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vijay Sethupathi: यौन शोषण के इल्जाम पर पहली बार बोले विजय सेतुपति, कहा- 'उसे बस कुछ मिनटों...'

कब रिलीज होगी फिल्म?
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’' यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जो 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ की अगली कड़ी है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक एक्शन फिल्म है। फिल्म की रिलीज को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन के अलावा साउथ सुपरस्टार जूनियार एनटीआर भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें