फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wamiqa Gabbi: राज और डीके की सीरीज में शामिल होंगी वामिका गब्बी? आदित्य रॉय और सामंथा रुथ के साथ आएंगी नजर

Sat, 20 Jul 2024 03:08 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य रॉय कपूर और सामंथा रुथ प्रभु ने कथित तौर पर राज और डीके की नेटफ्लिक्स सीरीज के लिए हाथ मिलाया है। वहीं अब इस सीरीज में वामिका गब्बी के शामिल होने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने अपनी आने वाली वेब सीरीज के लिए राज और डीके के साथ हाथ मिलाया है। चर्चा है कि इस सीरीज में कई बेहतरीन अभिनेत्रियां अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी। सोशल मीडिया पर खबर आई थी कि शो में मुख्य भूमिका निभाने के लिए साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को चुना गया है। वहीं, अब सीरीज में एक और अभिनेत्री के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य और सामंथा के साथ वामिका गब्बी भी इस सीरीज में काम करेंगी।

विज्ञापन

राही अनिल बर्वे करेंगे निर्देशन
ऐसी खबरें थीं कि इस सीरीज का नाम अस्थायी रूप से 'रक्तबीज' रखा गया है और यह एक्शन जॉनर में आती है। हालांकि, बाद में कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सीरीज का नाम फिलहाल 'रक्त ब्रह्मांड' है और यह एक पीरियड फैंटेसी होगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि राज और डीके केवल शो रनर होंगे और इसका निर्देशन 'तुम्बाड' फेम राही अनिल बर्वे करेंगे।

कलाकारों को पसंद आई कहानी
वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार, वामिका भी इस टीम का हिस्सा होंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राही ने एक रहस्यमयी, काल्पनिक दुनिया बनाई है, जिसे भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं दिखाया गया। आदित्य, सामंथा और वामिका को सीरीज की कहानी और दृश्य ने प्रभावित किया है, जिसके बाद उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कह दी और वे इस सीरीज में अभिनय करने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन

आदित्य-सामंथा ने शुरू की तैयारी
यह एक खास प्रोजेक्ट है, जिसे राही 'तुम्बाड' के आने से पहले बनाने की सोच रहे थे। उन्होंने शुरू में इसे एक फीचर फिल्म के रूप में बनाने का सोचा था, लेकिन व्यापक सामग्री के कारण इसे एक वेब सीरीज में रूपांतरित किया, जो फिल्म के रूप में नहीं बन सकती थी। यह सीरीज दर्शकों को धोखे और दोहरे-धोखे, प्यार और बलिदान और भाग्य से भरी दुनिया में ले जाएगी। यह सीरीज एक्शन से भरपूर होगी, इसलिए आदित्य और सामंथा पहले ही इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं। हालांकि इस खबरों पर आधिकारिक तौर पर निर्माताओं की मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें