फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vyjayanthimala: 90 की उम्र में वैजयंती माला ने 'रागसेवा' में किया भरतनाट्यम, परफॉर्मेंस देख फैंस ने जोड़े हाथ

Sat, 02 Mar 2024 05:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वैजयंती माला ने हाल ही में, राम मंदिर में अपनी डांस परफॉर्मेंस दी है। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 90 साल की उम्र में वैजयंती माला ने अपने डांस और हाव-भाव से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
वैजयंती माला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा में जब भी कामयाब अभिनेत्रियों की बात आती है तो उसमें  वैजयंती माला का नाम जरूर शुमार होता है। वैजयंती माला ऐसी अभिनेत्री रही है, जिन्होंने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड की जमीं पर भी अपनी सफलता का परचम बुलंद किया है। अभिनेत्री के लिए अगर सर्वगुण संपन्न शब्द का प्रयोग किया जाए तो यह गलत नहीं होगा। हाल ही में, अभिनेत्री ने अयोध्या के राम मंदिर में शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


 वैजयंती माला की परफॉर्मेंस ने सभी को किया मंत्रमुग्ध
वैजयंती माला ने हाल ही में, राम मंदिर में अपनी डांस परफॉर्मेंस दी है। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 90 साल की उम्र में वैजयंती माला ने अपने डांस और हाव-भाव से सबका दिल जीत लिया। वैजयंती माला ने राम मंदिर में चल रहे 'रागसेवा' कार्यक्रम में परफॉर्म किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 90 साल की उम्र में डांस करने की उनकी क्षमता से प्रशंसक आश्चर्यचकित थे, कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि 'उम्र सिर्फ एक संख्या है'। 75वें गणतंत्र दिवस से पहले वैजयंती माला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. सायरा बानो और हेमा मालिनी जैसी हस्तियों ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए बधाई दी थी।
विज्ञापन


 'रागसेवा' में दी परफॉर्मेंस
बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की गई थी और 26 जनवरी से 'रागसेवा' का प्रोग्राम शुरू हुआ। इसमें कुछ दिन पहले हेमा मालिनी ने हिस्सा लिया था और शानदार डांस किया था। अब वैजयंती माला ने भी परफॉर्म किया था। उम्र के इस पड़ाव में अभिनेत्री को ऐसे डांस करते देख हर कोई हैरान गो गया था। बता दें कि हेमा मालिनी ने हाल ही में चेन्नई में वैजयंती माला से मुलाकात को लेकर अपना उत्साह साझा किया । उन्होंने लिखा, "यह मेरे लिए एक भावुक पल था कि मुझे इस प्यारी महिला द्वारा इतना प्यार मिला।"
विज्ञापन

 

Amar Singh Chamkila: 27 क्लब का सबसे चमकीला सितारा, ऐसे हुई शूटिंग के दौरान फिल्म के गानों की लाइव रिकॉर्डिंग


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें