फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: कैसी रही 'द वन' की शुरुआत? 'हनुमान अंश' के आगे 'महाकाव्य श्री रामायण' की हालत खराब, जानें कलेक्शन

Sat, 26 Sep 2026 08:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में कुछ नई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें 'द वन', 'महाकाव्य श्री रामायण' और 'एवेंजर्स- एंडगेम इनकोर' के नाम शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर इनका खाता किस तरह खुला है? जानिए
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' की मजबूत पकड़ के बीच कल शुक्रवार को नई फिल्मों ने दस्तक दी। इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कैसी शुरुआत की? और, नई फिल्मों के आने से पहले से लगी फिल्मों पर कितना असर हुआ? समझते हैं..

विज्ञापन


The Vvaan Movie Review: जंगल का खौफ डराता नहीं, सिद्धार्थ की एक्टिंग जमती नहीं; कमजोर VFX ने बिगाड़ा पूरा खेल

द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram @tamannaahbhatia
द वन का कलेक्शन कितना रहा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत 'द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' कल 25 सितंबर को सिनेमाघरों में सजी। दीपक कुमार मिश्रा निर्देशित इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर आठ करोड़ रुपये का कारोबार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ रुपये के करीब है। इस हिसाब से इसका प्रदर्शन औसत रहा।

अवेंजर्स एंडगेम - फोटो : सोशल मीडिया
एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी कर ली है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को सात साल बाद मार्वल इसे 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के नाम से दोबारा रिलीज किया गया है। यह फिल्म भारत में 25 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी। ओपनिंग डे पर इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
महाकाव्य श्री रामायण
वहीं बात करें शुक्रवार को रिलीज हुई अंजलि अरोड़ा स्टारर 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की तो फिल्म का पहले दिन बहुत ही बुरा हाल रहा। इसने पहले दिन खबर लिखे जाने तक मात्र 17 लाख रुपये कमाए हैं। 
 

फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
द पैराडाइज
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी नानी की इस फिल्म ने कल शुक्रवार को दूसरे दिन 14.90 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले ओपनिंग डे पर गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपये रहा था। रिलीज के दूसरे ही दिन इसमें आधे से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। बता दें कि रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से भी फिल्म ने करीब 11.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। द पैराडाइज का टोटल नेट कलेक्शन 61.26 करोड़ रुपये हो चुका है।

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर द मूवी
शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ रही है। कल 22वें दिन इसने एक करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इससे एक दिन पहले 21वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए थे। मिर्जापुर द मूवी का टोटल नेट कलेक्शन 223.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
हनुमान अंश का भौकाल कायम
इस फिल्म का चमत्कार जारी है। शुक्रवार को इसकी रिलीज के 50 दिन पूरे हो गए। कल 50वें दिन इसने 3.35 करोड़ रुपये कमाए। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 49वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। टोटल नेट कलेक्शन 291.54 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि वीकएंड पर यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें