फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuva: विवेक ओबेरॉय का टूटा हुआ पैर देखकर मणिरत्नम को आ गया था हार्ट अटैक, लहूलुहान हालत में पहुंचे थे अस्पताल

Wed, 22 May 2024 09:55 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी फिल्म ‘युवा’ को लेकर एक चौकानें वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उनके एक्सीडेंट के बाद मणिरत्नम को हार्ट अटैक आ गया था। अभिनेता ने बताया  कि अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने अस्पताल में उनका काफी साथ दिया।


 
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिरत्नम की ‘युवा’ को रिलीज हुए लगभग 20 साल हो गए। फिल्म अपनी कहानी और संगीत के लिए आज भी जानी जाती है। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, एशा देओल, विवेक ओबेरॉय और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थे। अब अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने अपने साथ हुई एक भयानक दुर्घटना के बारे में एक साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया। 
विज्ञापन


तीन हिस्सों में टूटा था विवेक का पैर
साक्षात्कार के दौरान अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ‘युवा’ की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, ‘एक अच्छा-खासा दिन दर्द में बदल गया। मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में मेरा पैर तीन हिस्सों से टूट गया था। मेर बड़े भाई अजय देवगन और मेरे दोस्त अभिषेक बच्चन मुझे टूटी हुई हड्डियों और खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले गए।’
Akshay-Chunky: चंकी ने दी थी ट्रेनिंग, लेकिन अक्षय कुमार ने कहा था- उन्होंने इतना गलत सिखाया, फिल्में पिट गईं
विज्ञापन



मणिरत्नम को आ गया था हार्ट अटैक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया कि उनका एक्सीडेंट देखकर मणिरत्नम को हार्ट अटैक आ गया था। अभिनेता ने आगे कहा, ‘इससे भी बुरा अभी होने वाला था। मुझे पता चला कि मेरा एक्सीडेंट देखने के बाद मणि अन्ना को दिल का दौरा पड़ा था। मैं जब अस्पताल में था तब अजय और अभिषेक मेरे साथ ही थे।’ विवेक ने आगे कहा कि उन्हें ठीक होने में चार महीने लग गए थे। 
विज्ञापन


अस्पताल से वापस आने के बाद शूटिंग की पूरी
अस्पताल से ठीक होकर वापस आने के बाद विवेक ने ‘फना’ और ‘अनजाना अनजानी’ गाने की शूटिंग पूरी की। वहीं, अभिषेक बच्चन को फिल्म में अपनी भूमिका के लिए काफी सराहना मिली थी। रानी मुखर्जी के साथ उनकी केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
Shah Rukh Khan: 'बाजीगर' के इस गाने को शाहरुख खान के बॉडी डबल ने किया था शूट, अभिनेता ने नहीं की थी घुड़सवारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें