फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka-Vivek: तलाक की अफवाहों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दिव्यांका और मैं…

Tue, 15 Apr 2025 11:37 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Divorce: पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति अभिनेता विवेक दहिया के तलाक की अफवाहें सुर्खियों में रहीं। अब विवेक ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
 
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति अभिनेता विवेक दहिया की तलाक की अफवाह उड़ी। तलाक के दावों ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। कहा गया कि यह जोड़ा शादी के नौ साल बाद तलाक लेने जा रहा है। पहले तो दोनों ने ही कुछ भी इस मामले पर बोला नहीं, लेकिन अब अभिनेता विवेक दहिया ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?

विज्ञापन

तलाक की अफवाह का किया खंडन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता विवेक दहिया मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनसे उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछा गया। सभी अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम इसका आनंद ले रहे हैं। दिव्यांका और मैं इस पर हंस रहे थे। हम आइसक्रीम खा रहे थे और हमने सोचा 'और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे'।’


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया ने खुद के लिए की भावुक पोस्ट, लिखा- जिंदगी एक तूफान है...

विज्ञापन

क्लिकबेट वीडियो को बढ़ावा ना देने का किया आग्रह
विवेक दहिया ने लोगों से सोशल मीडिया पर क्लिकबेट वीडियो को बढ़ावा ना देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘मैं यूट्यूब व्लॉग भी बनाता हूं। मुझे पता है कि क्लिकबेट कैसे काम करता है। आप कुछ सनसनीखेज अपलोड करते हैं और लोग इसे देखने के लिए आते हैं। हमें ऐसे झूठे दावों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।’


यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने क्यों किया आमिर खान की हिट फिल्म करने से इंकार? अभिनेता ने साझा की वजह


विवेक और दिव्यांका के बारे में
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात मशहूर शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। शो में दिव्यांका ने मुख्य भूमिका निभाई थी और विवेक एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आए थे। शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया। जुलाई 20116 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें