फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: ‘जब इरफान को देख हैरान होते थे अनिल कपूर; फिर…’, विवेक ने साझा किए ‘चॉकलेट’ फिल्म के अनुभव

Wed, 03 Sep 2025 11:08 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vivek Agnihotri Remembers Irrfan Khan: हाल ही में फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया और उनके व्यक्तित्व के बारे में विचार साझा किए। 

विज्ञापन
इरफान खान, विवेक अग्निहोत्री और अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' से चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्देशक अपनी फिल्म का जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बारे में खुलकर बात की, जिन्होंने उनकी फिल्म 'चॉकलेट' में काम किया था। आइए जानते हैं क्या बोले विवेक अग्निहोत्री। 

इरफान खान एक अद्भुत कलाकार थे

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री मैशेबल इंडिया के साथ एक बातचीत में शामिल हुए, जहां उन्होंने अभिनेता इरफान खान के साथ बिताए गए अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैंने एक बहुत ही दार्शनिक लेख लिखा था। मुझे उनकी बहुत याद आती है। वह एक बेहतरीन इंसान थे। इरफान एक अद्भुत कलाकार थे और मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। वह कभी यह अंदाजा नहीं लगाते थे कि वह कैमरे पर क्या करेंगे। वह किसी और चीज का अभ्यास करते थे और उसे बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करते थे। मुझे एहसास हुआ कि वह बहुत सहज थे। वह दृश्य की आत्मा को समझते थे और फिर उसे अपनी व्याख्या के अनुसार निभाते थे। उनके सह-कलाकारों को कभी अंदाजा नहीं होता था कि वह क्या करने वाले हैं।’

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: प्रणित की रोस्टिंग से तान्या मित्तल को लगी मिर्ची, 'बिग बॉस 19' में लगा एंटरटेनमेंट का तड़का

विज्ञापन

अनिल कपूर और इरफान के बारे में बोले विवेक
निर्देशक ने आगे बातचीत में अपनी फिल्म 'चॉकलेट' के दौरान का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, ‘अनिल कपूर स्क्रिप्ट के अनुसार ही काम करते थे। वह एक अलग तरह के कलाकार हैं, ऊर्जा से भरपूर। इसके विपरीत, जब इरफान बैठते थे, तो आपको लगता था कि उनमें कोई ऊर्जा नहीं है। अनिल कपूर को आश्चर्य होता था कि वे सीन कैसे करेंगे क्योंकि इरफान ने रिहर्सल नहीं की थी। लेकिन अगर आप चॉकलेट में उनके साथ के सीन देखें, तो वे शानदार हैं। यह दोनों के बीच एक प्रतिस्पर्धा जैसा था, कि कौन किस सीन में ज्यादा हैरान कर सकता है। दोनों ही बहुत अनुभवी कलाकार थे।’


चॉकलेट फिल्म के बारे में
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में साल 2005 में थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म 'चॉकलेट' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, इरफान खान, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तनुश्री दत्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। इसी फिल्म के दौरान के अनुभवों को निर्देशक ने साझा किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें