फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम एक बेहतरीन कलाकार हो’, विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Sat, 01 Nov 2025 10:02 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Jethwa On Ishaan Khatter: विशाल जेठवा ने ईशान खट्टर के जन्मदिन पर एक खास संदेश लिखा है। साथ में कई तस्वीरें भी साझा की हैं। जानिए विशाल ने क्या कुछ लिखा…
विज्ञापन
विशाल जेठवा और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vishaljethwa06
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता ईशान खट्टर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब ‘होमबाउंड’ में उनके को-स्टार रहे विशाल जेठवा ने भी ईशान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। विशाल ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी साझा किया है। विशाल ने ईशान को ‘होमबाउंड’ से मिले सबसे अच्छे तोहफों में से एक बताया है।

विशाल ने ईशान को बताया शानदार व्यक्ति

विज्ञापन

विशाल जेठवा ने अपने इंस्टाग्राम पर ईशान खट्टर के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही विशाल ने ईशान के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी किया है। विशाल ने लिखा, ‘मेरे लप्पड़झंडीस, मेरे शोएब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम होमबाउंड से मिले सबसे अच्छे तोहफों में से एक हो। बहुत खुशी है कि जिस दिन हम पहली बार मिले थे, तब से लेकर अब तक तुम्हारे साथ इस खूबसूरत सफर को देख रहा हूं।
जब भी हम मिलते हैं, मैं तुमसे प्रेरित होकर घर आता हूं। दुनिया जानती है कि तुम कितने बेहतरीन अभिनेता हो, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि तुम कितने अद्भुत व्यक्तित्व वाले हो। ईश्वर करे तुम्हें ढेर सारी खुशियां, सफलता, सकारात्मकता और हर वह चीज मिले, जिसके तुम हकदार हो। कुल मिलाकर, जैसा आपका वॉलपेपर कहता है मैं भी इसे सरल रखूंगा। बेशक आपकी मजबूरी, चंदन कुमार।’
विज्ञापन

 


 

ऑस्कर के लिए भेजी गई है ‘होमबाउंड’
ईशान और विशाल दोनों ने ‘होमबाउंड’ में साथ काम किया है। नीरज घेवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया और सराहा है। यही कारण है कि ‘होमबाउंड’ को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। फिल्म की कहानी महत्वाकांक्षा, संघर्ष और स्वतंत्रता के दो सशक्त सफरों को एक साथ लाती है। फिल्म में ईशान खट्टर ने मोहम्मद शोएब अली और विशाल जेठवा ने चंदन कुमार वाल्मीकि की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें