फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी प्रोटेस्ट: मुंबई प्रदर्शन में शामिल होंगे विशाल ददलानी, वीडियो शेयर कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर कसा तंज

Thu, 01 Oct 2026 09:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Dadlani: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि वे 2 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। साथ ही सिंगर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी कटाक्ष किए हैं।
विज्ञापन
विशाल ददलानी और ज्ञानेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाल ददलानी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 2 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले प्रदर्शन को समर्थन दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके अलावा सिंगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


विशाल ददलानी ने वीडियो शेयर कर किया समर्थन
गुरुवार को विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत में विशाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम का मजाक बनाते और उनके नाम पर गाना गाते नजर आए।

सारे आइए, देश को आपकी जरूरत है
आगे वीडियो में उन्होंने ज्ञानेश कुमार को लेकर कड़ी बातें कही और कहा, 'ज्ञानेश कुमार जी, आपने हमारे देश की लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, हमारे चुनाव प्रणाली के साथ खिलवाड़ किया है, आपको तो जाना ही होगा। मैं कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में सीजेपी विरोध प्रदर्शन में शामिल होऊंगा। सारे आइए, देश को आपकी जरूरत है। हसेंगे, मजा करेंगे, बड़े प्यार से ज्ञानेश कुमार को रवाना करेंगे। जय हिंद।' 
विज्ञापन


देखें वीडियो-
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
क्यों हो रहा है CJP का प्रदर्शन?
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन की मांगों में चुनाव आयोग में सुधार और मतदाता सूची से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर बदलाव भी शामिल हैं।

CJP की ओर से कहा गया है कि मुंबई से शुरू होने वाला यह प्रदर्शन आगे बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता, पटना और रांची जैसे शहरों तक ले जाया जाएगा। 1 अक्टूबर को संगठन ने एक बार फिर 2 अक्टूबर से आंदोलन शुरू करने की बात कही।

वहीं, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए CJP को अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया था। इसके बावजूद CJP ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: क्या और बड़ा होगा 'मिर्जापुर' का यूनिवर्स? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा; फैंस हुए एक्साइटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें