ददलानी की सलाह
बर्नआउट के बारे में ददलानी ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि बर्नआउट जैसी कोई चीज होती है। हम म्यूजिक नाम के एक समुद्र में रहते हैं। कभी आप यहां जाना चाहते हैं, कभी वहां। जब तक आप जो कर रहे हैं उसका आनंद ले रहे हैं, तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी और चीज पर भी ध्यान दें। हवाई जहाज उड़ाएं, दौड़ें, ट्रेकिंग करें, तैरने जाएं।'
अरिजीत ने किया था सिंगिंग छोड़ने का एलान
अरिजीत सिंह ने पिछले महीने अचानक प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था 'हैलो, आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। इतने साल तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। मुझे यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।'