राइज एंड फॉल 2 के होस्ट बने क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के क्रिकेट प्रेमी तो दीवाने हैं ही, मगर अब सहवाग जल्द ही क्रिकेट की पिच छोड़कर रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह जल्द ओटीटी पर शुरू होने जा रहे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे।
शुक्रवार को मेकर्स ने इस शो का प्रोमो रिलीज किया। इस प्रोमो में सहवाग ने क्रिकेट की अनिश्चितता और शो में होने वाले सत्ता संघर्ष के बीच तुलना की।
प्रोमो में क्या है खास?
प्रोमों में सहवाग कहीं आइंस्टीन, कहीं यमराज तो कहीं टीचर का रूप धारण करके जीवन के उतार चढ़ाव की बात करते नजर आए। अंत में वो इस उतार चढ़ाव की तुलना शो राइज एंड फाॅल से करते हैं
होस्ट के तौर पर सहवाग का इस सीजन के साथ जुड़ना इसे और दिलचस्प बनाता है। इस बारे में सहवाग ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें सिखाया है कि 'आखिरी गेंद से पहले कोई मैच जीता नहीं जाता', और 'राइज एंड फॉल' में भी कुछ ऐसा ही अनिश्चितता वाला माहौल देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह खास तौर पर यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कंटेस्टेंट्स कैसे रिस्क लेते हैं, गठबंधन बनाते हैं और यह तय करते हैं कि कब हमला करना है और कब पीछे हटना है?