क्या बोले परेश रावल?
गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के आयोजन को लेकर हुए विवाद पर एक्टर परेश रावल ने कहा, 'क्या गुजरात बांग्लादेश या पाकिस्तान में है? यह भी हमारे ही देश का हिस्सा है। यह इवेंट गुजरात में क्यों नहीं होना चाहिए? गुजरात में भी इवेंट होने चाहिए। मेरा कहना है कि ऐसे इवेंट हर राज्य में होने चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है'। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में यह कहा।
72 वर्ष के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर अवॉर्ड समारोह
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
बता दें कि साल 1954 में पहला नेशनल अवॉर्ड समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ था, जहां तब से ज्यादातर अवॉर्ड समारोह आयोजित किए गए हैं। जुलाई में घोषित इन अवॉर्ड्स का 72वां संस्करण इस परंपरा से अलग होगा।
फिल्म 'आर्टिकल 370' बेस्ट फीचर फिल्म
- 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।
- मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को 'ब्रह्मयुगम' और 'चंदू चैंपियन' में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
- विनायक दामोदर सावरकर पर बनी बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है।