फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन जासूसी फिल्मों को देखकर वीर दास ने लिखी 'हैप्पी पटेल' की स्क्रिप्ट? आमिर खान के काम की भी तारीफ की

Sat, 17 Jan 2026 03:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Patel: वीर दास ने अपनी फिल्म 'हैप्पी पटेल' के बारे में एक खुलासा किया है। उन्होंने आमिर खान के काम की भी तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
वीर दास, हैप्पी पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जाजूस' चर्चा में है। 16 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म वीकएंड पर अच्छा कर पाएगी। फिल्म के निर्देशक और लेखक वीर दास ने इसे दोबारा लिखने की वजह बताई है। उन्होंने बताया है कि उन्हें किस फिल्म को देख कर इसे और रचनात्मक बनाने का ख्याल आया।
विज्ञापन

किस फिल्म को देखकर बदली स्क्रिप्ट?
एचटी से बातचीत में वीर दास ने बताया 'जब मैंने हैप्पी पटेल पर काम करना शुरू किया तो लोगों ने पूछा कि क्या भारतीय जासूसी फिल्म को लोग पसंद करेंगे? इसके बाद मैंने 'पठान' और 'टाइगर' देखी और इस पर काम शुरू किया। मैंने सोचा अब जब स्पाई जॉनर सिनेमा में 'सबसे मशहूर' जॉनर बन गया है, तो इसका कॉमेडी वर्जन बनाने का समय आ गया है। दो साल पहले, शायद 'पठान' या 'टाइगर 3' के बाद, मैंने पूरी स्क्रिप्ट को फिर से लिखने का फैसला किया।

'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम
वीर दास ने की आमिर खान की तारीफ
वीर दास ने आगे कहा 'मैं नर्वस हूं। मैंने अपनी फिल्म 800 बार देखी है, ताकि यह पक्का कर सकूं कि हर कदम और गोली की आवाज सही हो। आमिर खान का काम करने का तरीका बहुत अच्छा है। वह फिल्म रिलीज करने से पहले 30 टेस्ट स्क्रीनिंग करवाते हैं। वह फिल्म की स्क्रीनिंग तब तक करवाते हैं जब तक लोग यह न कह दें कि फिल्म का क्लाइमैक्स अच्छा है।

'मैं किसी के साथ एकदम से ब्रेकअप नहीं कर सकती', 'तारक मेहता...' फेम मुनमुन दत्ता ने प्यार पर रखी राय

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'हैप्पी पटेल' अपडेटेड स्क्रिप्ट कॉमेडी और जासूसी का मिश्रण है। फिल्म में वीर दास के साथ मिथिला पालकर, मोना सिंह और शारिब हाशमी जैसे कलाकार हैं। फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीर दास ने इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें