फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vir Das: जब केक के टुकडे़ के लिए फ्लाइट में पत्नी से लड़ पड़े थे ऋषि कपूर, फिर…, वीर दास ने याद किया वो किस्सा

Thu, 17 Jul 2025 01:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vir Das Remembers Rishi Kapoor: हाल ही में मशहूर कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
वीर दास और ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने दिग्गज अभिनेता रहे ऋषि कपूर के साथ मुलाकात के दौरान के किस्सों को याद किया, जिसमें उन्होंने कुछ मजेदार पहलुओं का भी जिक्र किया। इसके साथ ही कॉमेडियन ने बताया कि ऋषि साहब ने उनसे एक बात के लिए वादा करने के लिए कहा था। चलिए जानते हैं वीर दास ने क्या-क्या बताया। 

जब ऋषि कपूर से पहली बार मिले वीर दास

विज्ञापन

मशहूर कॉमेडियन वीर दास हाल ही में मोमेंट ऑफ साइलेंस के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। उन्होंने वहां दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया। कॉमेडियन ने बताया कि जब वो अभिनेता से पहले बार मिले थे, तो ऋषि साहब ने उनका नाम पूछा, जिस पर वीर दास ने अपना परिचय बताया और दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसके साथ ही कॉमेडियन ने मजाक में बताया कि जब दिवंगत अभिनेता ने उनसे हाथ मिलाया, तो उन्हें लगा कि वो ऋषि कपूर की फिल्म की कोई हीरोइन हैं। आगे बताते हुए वीर दास ने कहा अभिनेता ने उन्हें अभिनय ना छोड़ने का वादा करने के लिए भी कहा था। 

यह खबर भी पढ़ें: Nivin Pauly: कानूनी पचड़े में फंसे मलयालम एक्टर निविन पॉली और निर्देशक अब्रिद शाइन, करोड़ों की ठगी के लगे आरोप

विज्ञापन

जब केक के लिए लड़ पड़े थे ऋषि और नीतू कपूर
आगे बातचीत में वीर दास ने ऋषि कपूर के साथ पहली मुलाकात के पांच साल बाद फ्लाइट से सफर के दौरान का एक किस्सा याद किया। उन्होंने कहा, ‘मैं फ्लाइट के पिछले हिस्से में बैठा था और फ्लाइट के आगे की तरफ बिजनेस क्लास में एक कपल के बीच कुछ कहासुनी हो रही थी। मैंने सुना, 'तुम केक नहीं खा सकते,मैं केक खाना चाहता हूं। तुम्हें केक खाने की इजाजत नहीं है, डॉक्टर ने केक खाने से मना किया है। मुझे केक चाहिए, ये क्या बकवास है? तभी ऋषि कपूर खड़े हो गए।’ बात आगे बढ़ाते हुए कॉमेडियन ने बताया कि ऋषि साहब उनके पास आ गए और बोले, ‘अरे वीर।’ इसके बाद वीर दास ने बताया कि दिवंगत अभिनेता ने उन्हें सारी कहानी बताई और केक ऑफर किया। हालांकि, फिर ऋषि साहब ने इसे खुद खा लिया। 


वीर दास के बारे में 
स्टैंडअप कॉमेडी में अपना अलग मुकाम बनाने वाले वीर दास कई फिल्मों में भी नजर आए हैं। वो 2007 में आई फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ में छोटी भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें ‘गो गोवा गॉन’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘रिवॉल्वर रानी’, ‘अमित साहनी की लिस्ट’ और ‘मस्तीजादे’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें