कॉमेडी का करियर और दर्शकों पर पड़ता है तत्काल प्रभाव
वीर दास ने आगे कहा कि अच्छी कॉमेडी क्या है? इस पर बहस करने के लिए दर्शकों का हमेशा स्वागत है। एक अच्छा कलाकार अपनी प्रतिक्रिया को सिर झुकाकर, मुंह बंद करके स्वीकार लेगा और शायद विकसित हो जाएगा। किसी भी तरह से आपकी कॉमेडी का आपके करियर और दर्शकों पर तत्काल प्रभाव पड़ता है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।
वीर दास का ट्वीट
रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ समय रैना और उनके शो का हिस्सा रहे अन्य लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। सोशल मीडिया पर जहां ज्यादातर लोग रणवीर और समय की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह इतना बड़ा मुद्दा है। वीर दास ने अपने एक्स अकाउंट पर भी इस बारे में प्रतिक्रिया साझा की और ट्वीट किया, 'क्या कोई असली खबर कर रहा है? बस चेक कर रहा हूं।'
'
विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
वीर दास के एक्स पर किए गए पोस्ट पर फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया साझा की। वीर पर पलटवार करते हुए विवेक ने ट्वीट किया, 'क्या कोई असली कॉमेडी कर रहा है? बस चेक कर रहा हूं।