सुनील शेट्टी और संजय दत्त के लिए किया काम
विनीत कुमार ने अपने मुश्किल दिनों के बारे में बताते हुए कहा 'सुनील शेट्टी साहब का डुप्लीकेट भी किया है। संजू बाबा के लिए डेड बॉडी भी बना हूं। एक ही चीज है कि अपने अंदर का दिया जलाते रहिए और आगे बढ़ते रहिए।'
विनीत कुमार का काम
साल 2002 में विनीत कुमार ने संजय दत्त की फिल्म 'पिता' में एक छोटा रोल किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आए। साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से उन्हें पहचान मिली। 2018 में आई फिल्म 'मुक्केबाज' में उन्होंने लीड रोल निभाया। 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' में उन्होंने कवि कलश की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'तेरे इश्क में' देखा गया।