फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Gaikwad: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन, ‘दंगल’ समेत कई फिल्में कीं

Sat, 10 May 2025 10:29 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikram Gaikwad: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रख्यात मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया।
विज्ञापन
विक्रम गायकवाड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रख्यात मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया। काशीनाथ घाणेकर, बालगंधर्व, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, शहीद भगत सिंह से लेकर जाणता राजा जैसे विविध किरदारों को अपनी वेशभूषा से अधिक यथार्थवादी बनाने वाले प्रसिद्ध डिजाइनर विक्रम गायकवाड़ के निधन की खबर से पूरा फिल्म उद्योग शोक में है।  उनका अंतिम संस्कार आज (10 मई 2025) शाम 4.30 बजे दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन


तीन दिन से अस्पताल में थे भर्ती
विक्रम गायकवाड़ के छोटे भाई ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले ब्लड प्रेशर की समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई ने कहा कि जब उन्हें भर्ती कराया गया था तब वह बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने कहा, 'हमें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वह इतने जल्दी हमें छोड़कर चले जाएंगे।'

एकनाथ शिंदे ने जताया शोक
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर एक पोस्ट में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, प्रसिद्ध मेकअप कलाकार विक्रम गायकवाड़ का निधन हो गया आज हम सभी को दुख में छोड़कर चले गए। उनके जाने से हमने एक जादूगर खो दिया है, जिसने मेकअप की अपनी कला के माध्यम से स्क्रीन पर किरदारों में जान फूंक दी थी।’

विज्ञापन

मिले हैं ये पुरस्कार
विक्रम गायकवाड़ को उनके काम के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने साल 2010 में ‘मोनर मानुष’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।इसके बाद ‘बालगंधर्व’ के लिए,  ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए और ‘जातिश्वर’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

यह खबर भी पढ़ें: Miss World: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच, बीआरएस नेता के कविता ने की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता रद्द करने की मांग

लारा दत्ता को इंदिरा गांधी का दिया लुक
विक्रम गायकवाड़ ने कई सारी फिल्मों में अपने मेकअप के जरिए किरदारों को वास्तविक बनाने की कोशिश की थी। इसमें अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ भी शामिल है। इस फिल्म में लारा दत्ता ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। लारा को इंदिरा गांधी जैसा दिखने में विक्रम गायकवाड़ ने अहम योगदान दिया था। एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि इसके लिए काफी मेहनत लगी थी। उन्होंने सही लुक के लिए इंदिरा गांधी की तस्वीरों का गहन अध्ययन किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में अभिनेत्री हिना खान को सीमा पार से मिलीं धमकियां, बोलीं- यही अंतर है...


रणवीर सिंह को बनाया कपिल देव
रणवीर सिंह ने फिल्म 83 में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिल्म में अभिनेता का मेकअप भी विक्रम गायकवाड़ ने ही किया था। उनकी दक्षता का अंदाजा इसी के साथ लगाया जा सकता है कि रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव से काफी मिलते जुलते नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें