फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में अभिनेत्री हिना खान को सीमा पार से मिलीं धमकियां, बोलीं- यही अंतर है...

Sat, 10 May 2025 10:24 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan: हाल ही में अभिनेत्री हिना खान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न हुए भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं, जिसे लेकर धमकियां भी मिल रही हैं।

विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस हिना खान ने बीते दिन शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर एक लंबा नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध में कोई जीतता नहीं है, बल्कि निर्दोष लोग मारे जाते हैं। साथ ही उन्होंने देश के साथ खड़े होने की बात कही थी। अब अभिनेत्री ने बताया है कि उन्हें लोगों द्वारा धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। आइए जानते हैं हिना खान ने क्या कहा। 

विज्ञापन


लोगों ने दीं धमकियां
अभिनेत्री हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लंबा नोट शेयर किया है। उसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘पूरी जिंदगी मैंने सीमा पार से सिर्फ प्यार ही देखा है। ऑपरेशन सिंदूर से पहले और बाद में अपने देश का समर्थन करने के लिए आप में से कई लोगों ने मुझे गाली दी, कोसा, कई लोगों ने अनफॉलो कर दिया। साथ ही कई और लोग मुझे अनफॉलो करने की धमकी दे रहे हैं। इस धमकी के साथ गाली-गलौज, अश्लील और अपमानजनक नफरत भी है, जो सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरी मेडिकल स्थिति, मेरे परिवार और यहां तक कि मेरे विश्वास के लिए भी है।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'पहलगाम से पहले हम युद्ध नहीं चाहते थे और अब भी...', भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोलीं एक्ट्रेस हिना खान

हमेशा देश का समर्थन करूंगी
हिना खान ने आगे कहा, ‘मैं आपसे मेरे देश का समर्थन करने की उम्मीद नहीं करती। आप अपने देश का समर्थन करते हैं, यह ठीक है। मैं केवल यह उम्मीद करती हूं कि आप कम से कम उतना ही मानवीय व्यवहार करेंगे, जितना मैं आप सभी के प्रति करती आई हूं। लेकिन मुझे लगता है, यही अंतर है।’ वहीं एक्ट्रेस ने नोट में लिखा, सबसे पहले मैं हमेशा एक भारतीय रहूंगी। इसलिए मुझे अनफॉलो करो कोई परवाह नहीं। मैंने आपमें से किसी को कुछ गलत नहीं किया है, बल्कि अपने देश का समर्थन किया। आपकी सोच आपकी विचारधारा बताती है। चाहे कुछ भी हो। मैं अपने देश का समर्थन करूंगी। जय हिंद।’

यह खबर भी पढ़ें: Nani: ‘हिट 3’ की सफलता के बीच, नानी का फैंस को तोहफा; अपनी अगली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट

हिना खान के बारे में 
अभिनेत्री हिना की बात करें तो उन्हें टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली, जिसमें उन्होंने अक्षरा की भूमिका निभाई थी। इसके अलावी एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें