फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Bhatt: मां के निधन पर विक्रम भट्ट ने लिखी भावुक पोस्ट, कहा- 'पता नहीं अच्छा वक्त आएगा भी या नहीं'

Mon, 08 Sep 2025 08:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikram Bhatt On Mother Demise: विक्रम भट्ट ने अपनी मां के निधन पर अब चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को उनकी मां का निधन हो गया। उन्होंने बताया है कि उनकी मां दर्द में थीं।
विज्ञापन
विक्रम भट्ट, वर्षा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का शनिवार 6 सितंबर को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। विक्रम भट्ट ने मां के निधन पर अब चुप्पी तोड़ी है। उनकी मां लंबे समय से बीमार थीं, इसके बाद उनका निधन हुआ।
विज्ञापन

विक्रम भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि उनकी मां पिछले कुछ महीनों से दर्द में थीं। अब वह बेहतर जगह पर चली गई हैं।

विक्रम भट्ट ने मां को लेकर लिखी भावुक पोस्ट
विक्रम भट्ट ने एक भावुक नोट में लिखा 'दुःख अलग प्रकृति का होता है। शुरुआत में यह ऐसा होता है कि लगता है जैसे एक सिसकी आपके सीने में अटकी हुई है। ऐसा लगता है कि यह सिसकी आपको नहीं छोड़ेगी। फिर धीरे-धीरे सिसकी में विराम आता है। जीवन की नीरसता के बीच राहत का एक क्षण आता है। यह पहले से बेहतर तरीके से आता है। मुझे पता है कि दुःख और नीरसता के बीच अच्छा समय आएगा। कहा जाता है कि समय सभी घावों को भर देता है। हालांकि वह समय अभी मेरे लिए नहीं आया है। मैं सोच रहा हूं कि क्या वह समय कभी आएगा भी या नहीं।'


विक्रम भट्ट ने लोगों का आभार व्यक्त किया
विक्रम भट्ट ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिसने उनके कठिन वक्त में उनका साथ दिया। फिल्म निर्माता ने अपनी मां के लिए प्रार्थना करते हुए अपनी पोस्ट खत्म की।
उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री अविका गोर ने कमेंट करते हुए लिखा 'गहरी संवेदना। ओम शांति'। मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं लवीना इसरानी ने लिखा 'ओम शांति'।

यह खबर भी पढ़ें: Bhupen Hazarika: असमिया ही नहीं हिंदी में भी हजारिका की आवाज का चला जादू, पत्नी से टूटा रिश्ता इनसे जुड़ा नाम

डायरेक्टर विक्रम भट्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
शनिवार को हुआ अंतिम संस्कार
विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट जाने-माने सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट की पत्नी थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 2:00 बजे वर्सोवा श्मशान घाट पर परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन

विक्रम भट्ट का काम
विक्रम भट्ट ने निर्देशक मुकुल आनंद की पहली फिल्म 'कानून क्या करेगा' में उनके सहायक के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उस समय उनकी उम्र 14 वर्ष थी। बाद में भट्ट ने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया। इन फिल्मों में आमिर खान अभिनीत 'गुलाम' भी शामिल है।
साल 2008 में विक्रम भट्ट ने हॉरर फिल्मों में वापसी की और '1920', 'शापित' और 'हॉन्टेड थ्रीडी' जैसी सफल फिल्में दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें