साउथ स्टार विजय सेतुपति की फिल्मों का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ वक्त से विजय सेतुपति अपनी अनाम आगामी फिल्म को लेकर चर्चाओं में थे, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री नित्या मेनन नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब मेकर्स ने इस फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब फिल्म का नाम सामने आ गया है।
पावर कपल के रूप में नजर आएंगे विजय-नित्या
फैंस का इंतजार खत्म हुआ और विजय सेतुपति की आगामी फिल्म के ‘टाइटल की घोषणा हो गई। विजय सेतुपति और नित्या मेनन की इस फिल्म का नाम है ‘थलाइवन थलाइवी’। इस फिल्म का निर्देशन पंडिराज ने किया है। इस ड्रामा फिल्म में विजय और नित्या पावर कपल के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म गंभीर रूप से संबंधित रिश्तों पर बात करती है और उनके बीच के हर भाव को दिखाती है।
यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: बाबिल खान ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, वायरल वीडियो को लेकर बॉलीवुड में शुरू हुई चर्चा
टीजर में दिखी दोनों की मजेदार केमेस्ट्री
मेकर्स ने फिल्म का टाइटल टीजर जारी किया है। जिसकी शुरूआत विजय सेतुपति और नित्या मेनन के खाना बनाने की तैयारी करते हुए होती है। इसके बाद दोनों मजाक और बहस करते हुए रसोई में खाना बनाते नजर आते हैं। टीजर में दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली है। टीजर में योगी बाबू भी नजर आए हैं। जो ये बताते हैं कि यह जोड़ी सामान्य से बहुत दूर है। तभी विजय सेतुपति एक बंदूक निकालते हैं और गोली चलाते हैं। इसके साथ ही टीजर समाप्त हो जाता है।
यह खबर भी पढ़ें: Baaghi Bechare: सुमित पुरोहित की 'बागी बेचारे' में शामिल हुए अभिषेक बनर्जी, फैसल मलिक-प्रतीक गांधी भी आए साथ
अभी सामने नहीं आई रिलीज डेट
मलयालम फिल्म ‘19(1)(a)’ के बाद विजय सेतुपति और नित्या मेनन दूसरी बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। पंडिराज द्वारा लिखित और निर्देशित ‘थलाइवन थलाइवी’ के टीजर के बाद अब दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।