फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति की नई फिल्म का टाइटल हुआ जारी, नित्या मेनन के साथ बनी जोड़ी

Sun, 04 May 2025 01:11 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Sethupathi-Nithya Menen: विजय सेतुपति और नित्या मेनन की नई फिल्म का टाइटल टीजर जारी हो गया है। जिसके साथ ही फिल्म के नाम का अब खुलासा हो गया है। जानिए क्या है फिल्म का नाम और क्या है इसकी कहानी।
विज्ञापन
थलाइवन थलाइवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@actorvijaysethupathi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार विजय सेतुपति की फिल्मों का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ वक्त से विजय सेतुपति अपनी अनाम आगामी फिल्म को लेकर चर्चाओं में थे, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री नित्या मेनन नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब मेकर्स ने इस फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब फिल्म का नाम सामने आ गया है।

पावर कपल के रूप में नजर आएंगे विजय-नित्या

विज्ञापन

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और विजय सेतुपति की आगामी फिल्म के ‘टाइटल की घोषणा हो गई। विजय सेतुपति और नित्या मेनन की इस फिल्म का नाम है ‘थलाइवन थलाइवी’। इस फिल्म का निर्देशन पंडिराज ने किया है। इस ड्रामा फिल्म में विजय और नित्या पावर कपल के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म गंभीर रूप से संबंधित रिश्तों पर बात करती है और उनके बीच के हर भाव को दिखाती है।
 




यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: बाबिल खान ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, वायरल वीडियो को लेकर बॉलीवुड में शुरू हुई चर्चा

टीजर में दिखी दोनों की मजेदार केमेस्ट्री

विज्ञापन

मेकर्स ने फिल्म का टाइटल टीजर जारी किया है। जिसकी शुरूआत विजय सेतुपति और नित्या मेनन के खाना बनाने की तैयारी करते हुए होती है। इसके बाद दोनों मजाक और बहस करते हुए रसोई में खाना बनाते नजर आते हैं। टीजर में दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली है। टीजर में योगी बाबू भी नजर आए हैं। जो ये बताते हैं कि यह जोड़ी सामान्य से बहुत दूर है। तभी विजय सेतुपति एक बंदूक निकालते हैं और गोली चलाते हैं। इसके साथ ही टीजर समाप्त हो जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Baaghi Bechare: सुमित पुरोहित की 'बागी बेचारे' में शामिल हुए अभिषेक बनर्जी, फैसल मलिक-प्रतीक गांधी भी आए साथ

अभी सामने नहीं आई रिलीज डेट
मलयालम फिल्म ‘19(1)(a)’ के बाद विजय सेतुपति और नित्या मेनन दूसरी बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। पंडिराज द्वारा लिखित और निर्देशित ‘थलाइवन थलाइवी’ के टीजर के बाद अब दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें