फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaja: विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ का चीन में बज रहा डंका, आमिर की इस फिल्म के बाद बॉक्स ऑफिस पर किया कारनामा

Wed, 11 Dec 2024 01:02 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharaja: विजय सेतुपति की तमिल फिल्म ‘महाराजा’ 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद से चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन
महाराजा - फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय सेतुपति की तमिल फिल्म ‘महाराजा’ का चीनी बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है। फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचा रही है। अनुराग कश्यप, अभिरामी और ममता मोहनदास जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को समीक्षकों ने भारत में भी सराहा था। अब यह फिल्म चीनी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। 
विज्ञापन


40 हजार स्क्रीन्स पर हुई प्रदर्शित
‘महाराजा’ चीनी सिनेमाघरों में  29 नवंबर को रिलीज हुई। इस 40 हजार स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान 5.40 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद ओपनिंग डे पर 4.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़त हुई और इसने 9.30 करोड़ रुपये और जोड़ लिए। दो दिनों में 19.30 करोड़ रुपये के टोटल कलेक्शन के साथ फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्मों के बीच खुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर लिया। इसी तरह सातवें दिन भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा, जिसने 3.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक, महाराजा ने चीन में 40.75 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है।
Ranveer Singh: ‘बैंड बाजा बारात’ के 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए रणवीर सिंह, लिखा- मेरे सपने हकीकत बन गए
विज्ञापन


‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
इसके साथ ही महाराजा नवंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद से चीन में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह चीनी बाजार में 13वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

‘महाराजा’ का बजट
‘महाराजा’ के बजट की बात की जाए तो यह फिल्म 20 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी है। ‘महाराजा’ पहले ही साल की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्मों में से एक साबित हो चुकी थी, जिसने चीन में रिलीज होने से पहले दुनिया भर में 125.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इन फिल्मों का भी चीन में रहा बोलबाला
अपने शानदार प्रदर्शन के बाद महाराजा अब उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्हें चीन में सफलता मिली। इस लिस्ट में ‘3 इडियट्स’, ‘दंगल’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘बाहुबली 2’ शामिल हैं।
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के जीवन में फिर हुई प्यार की आहट? इस फैशन स्टाइलिस्ट के साथ जुड़ रहा नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें